प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम से सीएम योगी ने निकाय चुनाव के लिए मांगा जनता का आशीर्वाद
मेरठ । बुधवार को प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम में शामिल होने मेरठ पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने निकाय चुनाव के लिए जनता से आशीर्वाद मांगा। उन्होंने दावा किया कि जिस तरह यूपी में गुंडों का राज खत्म किया गया है। उसी तरह आने वाले समय में रोजगार और व्यापार के अवसर भी बढ़ाने के लिए सरकार तमाम तरह की योजनाओं पर विचार कर रही है।
बताते चलें कि सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को विक्टोरिया पार्क स्थित प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रबुद्ध जनों से भेंट करके उन्हें सम्मानित किया। इसी के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ ने 517 करोड़ की 376 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया। मंच पर पहुंचने के बाद सीएम योगी ने सबसे पहले मेरठ को देश की पहचान दिलाने वाली धरती बताते हुए क्रांतिधारा का सम्मान किया। अपने संबोधन में उन्होंने दावा किया कि डबल इंजन की भाजपा सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। जिसके चलते मेरठ और आसपास के इलाके को दुनिया की आधुनिकतम सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है। पांच साल पहले जहां मेरठ से दिल्ली के सफर में तीन से चार घंटे का समय लगता था। वहीं, यह सफर अब मात्र 45 मिनट में पूरा हो जाता है। उन्होंने दावा किया कि सरकार जिलों में दूरियां घटाने का काम कर रही है। जिसके चलते जल्द ही गंगा एक्सप्रेसवे से लखनऊ की दूरी घटेगी। मेरठ में ही देश की पहली रेपिड रेल बन रही है।
यूपी में बदमाश अब पुलिस के नाम से भी कांपते है
जनता को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने दावा किया कि यदि अच्छी सरकार चुनेंगे तो विकास के अवसर मिलेंगे। मेरठ में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी को लेकर भी सीएम योगी ने कहा कि स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी भी मेरठ में ही बन रही है। पीएम मोदी की तारीफ करते हुए सीएम ने कहा कि मोदी जी के 2014 में सरकार संभालने के बाद से देश में आतंकवाद और नक्सलवाद समाप्त हुआ है। वहीं यूपी में जहां पहले गुंडे और माफिया बेटियों को स्कूल नहीं जाने देते थे। व्यापारियों से गुंडा टैक्स वसूलते थे। वही बदमाश अब पुलिस के नाम से कांपने लगे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने कुर्सी संभालने के बाद ही बदमाशों को चेतावनी दी थी कि अगर ऐसा किया तो उन्हें जान के लाले पड़ जाएंगे। इसलिए आज गुंडे और बदमाश गलों में तख्तियां लटका कर जान की गुहार लगाते हुए थाने पहुंच रहे हैं।
अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी बनेंगे सरकारी आवास - सीएम योगी
सीएम योगी ने ग्रामीण क्षेत्रों में भी आवास जल्द ही देने का वादा किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए सरकार टेबलेट और स्मार्टफोन का वितरण कर रही है। कोरोना काल में सरकार हर गरीब व्यक्ति के साथ खड़ी रही है। राशन की डबल डोज से लोगों को कोरोना काल में राशन की कोई कमी नहीं हुई। सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए सीएम योगी ने नगर निकाय चुनाव में जनता से आशीर्वाद भी मांगा। इस दौरान भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई, राज्यसभा सांसद कांता कर्दम, राज्य मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर, राज्य मंत्री दिनेश खटीक सहित भाजपा के तमाम नेता मौजूद रहे।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review