ओमिक्रॉन अलर्ट - दिल्ली मे क्रिसमस और न्यू ईयर पर होने वाले सभी आयोजनों पर रोक

ओमिक्रॉन अलर्ट - दिल्ली मे क्रिसमस और न्यू ईयर पर होने वाले सभी आयोजनों पर रोक

कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले लगातार बढ़ रहे है  इसी बीच दिल्ली सरकार ने भी आने वाले खतरे को भांपते हुए बुधवार को क्रिसमस और न्यू ईयर पर होने वाले आयोजनों पर रोक लगा दी है। 

आदेश के मुताबिक़ इस दौरान बार और सिनेमाघर भी सिर्फ 50% क्षमता के साथ ही खुल सकेंगे । दिल्ली सरकार कहा है की  कंही भी भीड़ को इकट्‌ठा नहीं होने दिया जाएगा साथ ही सभी तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन पर भी रोक लगा दी गई है

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने बुधवार को  इस नए आदेश को जारी करते हुए  दिल्ली पुलिस और प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि आदेशों का कढाई  से पालन कराया जाए।

दिल्ली में बुधवार को पिछले 24 घंटे के दौरान ही कोरोना के 125 नए केस दर्ज किए गए हैं। यह आंकड़ा पिछले 6 महीने में सबसे ज्यादा हैं।

दिल्ली में इस समय कोरोना के 624 एक्टिव केस हैं। पिछले पांच महीनों में यह सबसे ज्यादा हैं।दिल्ली में अब तक कोरोना के दिल्ली में 14,42,515 मामले सामने आये है जिनमे से दिल्ली में 25,102 लोगों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने दिल्ली की सभी  मार्केट ट्रेड एसोसिएशन को दुकानों पर 'नो मास्क, नो एंट्री' लागू करने का निर्देश दिया गया है।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को बताया कि राजधानी में 400-500 सैंपल के जीनोम सिक्वेंसिंग की क्षमता है। आज से सभी कोरोना संक्रमितों की जीनोम सिक्वेंसिंग की जाएगी, ताकि ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट के स्तर का सही पता लगाया जा सके।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram