उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री की हत्या की साजिश रचने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की सुपारी किलरों से हत्या कराने की योजना में पुलिस ने मुख्य सरगना खनन माफिया समेत चार को गिरफ्तार कर लिया है। षडयंत्रकारी के इशारे पर शूटर मुहैया कराने की योजना बनाने वाले से पुलिस ने सुपारी के 2.70 लाख रुपये भी बरामद बरामद किए हैं।
सितारंगज में बाईपास कालोनी निवासी उमाशंकर द्विवेदी पुत्र मुन्नीलाल ने रविवार की शाम पुलिस को सूचना दी कि हीरा सिंह निवासी सिडकुल रोड कोटाबाग, सतनाम सिंह उर्फ सत्ता, हरभजन सिंह, मोहम्मद अजीज ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को मारने की योजना बनाई है। चारों आरोपित यूपी के शूटरों से कैबिनेट मंत्री की हत्या कराना चाहते है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल के बाद चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
माफिया खनन का अवैध कारोबार बंद होने, गेंहू चोरी में जेल जाने के लिए कैबिनेट मंत्री को जिम्मेदार मानता था। इस कारण आरोपित ने हत्या की योजना बना डाली पुलिस को संदेह है कि मुख्य आरोपित के षडयंत्र, सम्पर्क में अन्य लोग भी शामिल हो सकते है।
पहले भी जेल जा चुका है साजिशकर्ता
सोमवार को सीओ ओमप्रकाश ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हीरा सिंह का अवैध खनन का धंधा बंद हो गया था। गेहूं चोरी के मामले में हीरा सिंह जेल गया था। तब से आरोपित कैबिनेट मंत्री को इन दोनों वजह के पीछे जिम्मेदार मानकर चल रहा था। उसने ही जेल में सतनाम सिंह उर्फ सत्ता से बात कर योजना बनाई सतनाम सिंह ने हीरा सिंह को हरभजन सिंह से मिलवाया। हरभजन सिंह ने अजीज उर्फ गुड्उू से मुलाकात कराई अजीज ने कैबिनेट मंत्री को मरवाने के लिए 20 लाख की सुपारी मांगी। हीरा ने अजीज को 5.70 लाख रुपए दिए। जिसके बाद हीरा सिंह ने कैबिनेट मंत्री की सभाओं में जाकर रेकी करनी शुरु कर दी। पुलिस ने प्रकरण में मुख्य आरोपित हीरा सिंह, अजीज, सतनाम सिंह व हरभजन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। अजीज के कब्जे से सुपारी के 2.70 लाख रुपए बरामद हुए हैं। जबकि हीरा सिंह के पास से पुलिस ने स्विफ्ट कार बरामद की है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review