CM योगी ने सभी मंत्रियों के लिए तय किया सप्ताह भर का शेड्यूल, 100 दिन के एजेंडे पर होगा काम

CM योगी ने सभी मंत्रियों के लिए तय किया सप्ताह भर का शेड्यूल, 100 दिन के एजेंडे पर होगा काम

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोबारा सत्ता संभालने के बाद राजकाज का 100 दिन का एजेंडा तय करने के साथ मंत्रियों के कामकाज की रूपरेखा भी तय कर दी है। मंत्री सप्ताह के चार दिन लखनऊ में और तीन दिन जिलों में प्रवास पर रहेंगे। योगी 2.0 में विभागों के कामकाज का 100 दिन का एजेंडा तय करने के बाद छह महीने, दो वर्ष व पांच वर्ष का एजेंडा तय करने की कार्यवाही चल रही है। साथ ही विभागीय कामकाज तथा फील्ड में योजनाओं-परियोजनाओं के क्रियान्वयन व जनसमस्याओं के समाधान को लेकर भी स्पष्ट व्यवस्था बनाने की पहल की गई है।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया है कि शासन की ओर से मंत्रियों के लिए दिनवार एजेंडा तय कर दिया गया है। मंत्री सप्ताह में चार दिन सोमवार, मंगलवार, बुधवार और गुरुवार लखनऊ में रहेंगे। मंत्री सोमवार को अपने ऑफिस में उपलब्ध रहकर शासकीय कार्यों के साथ जनसुनवाई करेंगे। मंगलवार को कैबिनेट की संभावित बैठक के लिए उपलब्ध रहेंगे और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। मंगलवार या बुधवार को शासन की ओर से गठित कमेटियों की होने वाली बैठकों में शामिल होंगे। शुक्रवार, शनिवार व रविवार को जिलों में और प्रभार वाले जिलों में रात्रि प्रवास करेंगे।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram