श्रीलंका के बिगड़े हालात : बेकाबू भीड़ का राष्ट्रपति निवास पर हमले का प्रयास, फायरिंग में 10 घायल

श्रीलंका के बिगड़े हालात : बेकाबू भीड़ का राष्ट्रपति निवास पर हमले का प्रयास, फायरिंग में 10 घायल

श्रीलंका में आर्थिक संकट के कारण हालात बिगड़ते जा रहे हैं। सैकड़ों लोगों की भीड़ ने कोलंबो में राष्ट्रपति राजपक्षे के निवास में घुसने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें काबू में करने के लिए गोलियां चलाईं, जिसमें 10 लोग घायल हो गए।

बेकाबू महंगाई व आवश्यक वस्तुओं की किल्लत के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। बेकाबू महंगाई व किल्लत से निपटने के प्रति श्रीलंका सरकार के रवैये को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज होते जा रहे हैं।

देश में आजादी के बाद के सबसे खराब हालात बताए जा रहे हैं। कोलंबो में गुरुवार रात हालात बिगड़ने के बाद कर्फ्यू लगाया गया था, हालांकि शुक्रवार सुबह से इसे हटा दिया गया। राष्ट्रपति निवास के आसपास के इलाकों में आगजनी के बाद वाहन का मलबा पड़ा नजर आया।

गुरुवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग को लेकर सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने राजधानी कोलंबो में उनके आवास पर धावा बोलने की कोशिश की।

उन्हें काबू में करने के लिए पुलिस ने पहले आंसू गैस छोड़ी और पानी की बौछारें कीं। प्रदर्शन के वक्त राजपक्षे अपने आवास पर नहीं थे। नारेबाजी करती भीड़ ने राजपक्षे से सत्ता छोड़ने की मांग की। देश में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram