Jharkhand: झारखंड के 12वें राज्यपाल संतोष गंगवार ने ली शपथ

Jharkhand: झारखंड के 12वें राज्यपाल संतोष गंगवार ने ली शपथ

- सीएम हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। बरेली संसदीय सीट से आठ बार सांसद रहे संतोष गंगवार ने आज झारखंड के 12वें राज्यपाल के तौर पर शपथ ली। रांची स्थित राजभवन के बिरसा मंडप में आयोजित समारोह में झारखंड उच्च न्यायालय के एक्टिंग चीफ जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संतोष गंगवार को शुभकामनाएं दीं।

गौरतलब है कि संतोष कुमार गंगवार उत्तर प्रदेश की बरेली संसदीय सीट से आठ बार सांसद रहे हैं। वह केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी की सरकार में मंत्री भी रहे। भाजपा के कद्दावर नेता गंगवार को इस बार बरेली संसदीय सीट से पार्टी ने टिकट नहीं दिया था। तभी से यह माना जा रहा था कि केंद्र सरकार उनके लिए कोई बड़ी भूमिका तय करेगी। जब राज्यपाल के रूप में उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी हुई तो उन्होंने कहा था, “पार्टी ने हमेशा बिना मांगे मुझे सब कुछ दिया। अब राज्यपाल बनाकर मेरे प्रति विश्वास व्यक्त किया है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभारी हूं। उन्होंने मेरे लिए जो नई जिम्मेदारी दी है, उस पर खरा उतरूंगा।

झारखंड के 12वें राज्यपाल बने

संतोष गंगवार झारखंड के 12वें राज्यपाल हैं। 15 नवंबर 2000 को राज्य गठन के बाद सबसे पहले राज्यपाल के रूप में प्रभात कुमार ने शपथ ली थी। उसके बाद विनोद चंद्र पांडे, एम. रामा जोइस, वेद प्रकाश मारवाह, सैय्यद सिब्ते रजी, शंकर नारायणन, एचओएच फारूख, डॉ. सैयद अहमद, द्रौपदी मुर्मू, रमेश बैस और सीपी राधाकृष्णन इस पद पर रह चुके हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram