शारदीय नवरात्र के पहले दिन अलोप शंकरी शक्तिपीठ में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

शारदीय नवरात्र के पहले दिन अलोप शंकरी शक्तिपीठ में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

मां दुर्गा की आराधना का पर्व शारदीय नवरात्र आज से शुरू हो गया है । संगम नगरी प्रयागराज में भी देवी आराधना के पर्व की धूम मची हुई है । यहां शक्तिपीठ अलोप शंकरी से लेकर दूसरे देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है. बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन पूजन करने और देवी मां का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंच रहे हैं । प्रयागराज की शक्तिपीठ अलोप शंकरी में सुबह से ही बड़ी तादाद में श्रद्धालु दर्शन पूजन के लिए पहुंचे हैं । यहां श्रद्धालुओं की इतनी भीड़ उमड़ी हुई है कि तिल रखने तक की जगह नहीं बची है । स्कंद पुराण के मुताबिक भगवान शिव ने जब सुदर्शन चक्र से मां सती के शरीर के टुकड़े किए थे तो दाहिने हाथ की छोटी उंगली यही गिरकर अलोप यानी अदृश्य हो गई थी. इसी वजह से इस शक्तिपीठ को अलोप शंकरी कहा जाता है. पुराण में वर्णित कथा के मुताबिक शिवप्रिया सती के दाहिने हाथ की उंगली जब यहां गिरी थी तो उस वक्त यहां एक कुंड यानी तालाब हुआ करता था. सती के दाहिने हाथ की छोटी उंगली यही गिरकर अलोप हुई थी । खास बात यह है इस शक्तिपीठ में देवी मां की कोई मूर्ति नहीं है और श्रद्धालु एक पालने की पूजा करते हैं. देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालु इसी पालने का दर्शन करते हैं और इसी में देवी मां के दिव्य स्वरूप को मानकर इसकी आराधना करते हैं. नवरात्रि के पहले दिन आज गर्भ गृह में इस पालने के साथ ही पूरे मंदिर परिसर को खूबसूरती से सजाया गया है ।

नवरात्रि 2022 प्रमुख तिथियां 
26 सितंबर 2022, सोमवार – प्रतिपदा (मां शैलपुत्री)
27 सितंबर 2022, मंगलवार – द्वितीया (मां ब्रह्मचारिणी)
28 सितंबर 2022, बुधवार – तृतीया (मां चंद्रघंटा)
29 सितंबर 2022, गुरुवार – चतुर्थी (मां कुष्मांडा)
30 सितंबर 2022, शुक्रवार – पंचमी (मां स्कंदमाता)
01 अक्टूबर 2022, शनिवार – षष्ठी (मां कात्यायनी)
02 अक्टूबर 2022, रविवार – सप्तमी (मां कालरात्रि)
03 अक्टूबर 2022, सोमवार – अष्टमी (मां महागौरी)
04 अक्टूबर 2022, मंगलवार – नवमी (मां सिद्धिदात्री)
05 अक्टूबर 2022, बुधवार – दशमी (मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन)

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram