Oath Ceremony: चौथी बार आंध्र प्रदेश के सीएम बने चंद्रबाबू नायडू
- पवन कल्याण समेत कई नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ
विजयवाड़ा। आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। वहीं, पवन कल्याण ने आंध्र प्रदेश सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। यह चौथी बार है जब चंद्रबाबू नायडू आंध्र के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाल रहे हैं। 2014 में आंध्र प्रदेश के विभाजन के बाद दूसरी बार वो सीएम बने। आंध्र प्रदेश के विभाजन से पहले नायडू, साल 1995 में पहली बार मुख्यमंत्री बने और उन्होंने लगातार नौ वर्षों तक 2004 तक राज्य का नेतृत्व किया। इसके बाद वो दूसरी बार साल 2014 में सीएम बने।
इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा और नितिन गडकरी सहित अन्य शामिल हुए। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नायडू ने मंच पर पीएम मोदी के साथ गले मिले।
इस अवसर पर चंद्रबाबू नायडू के बेटे और टीडीपी महासचिव नारा लोकेश, केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू, अभिनेता चिरंजीवी, रजनीकांत, नंदमुरी बालकृष्ण भी मौजूद थे। नायडू ने टीडीपी -बीजेपी-जनसेना राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को विधानसभा के साथ-साथ संसदीय चुनावों में भी भारी जीत दिलाई थी।
टीडीपी के 135 विधायकों को मिली जीत
आंध्र प्रदेश की 175 सदस्यीय विधानसभा में टीडीपी के पास 135 विधायक हैं, जबकि उसके सहयोगी जनसेना पार्टी के पास 21 और बीजेपी के पास आठ विधायक हैं। विपक्षी वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के पास 11 विधायक हैं। टीडीपी द्वारा जारी सूची के अनुसार , मंत्रिमंडल में टीडीपी के 21 , जनसेना पार्टी के तीन और बीजेपी का एक विधायक होगा।
इन नेताओं ने ली शपथ
शपथ लेने वाले टीडीपी विधायकों में नारा लोकेश, किंजरापु अच्चेन्नायडू, निम्माला रामानायडू, एनएमडी फारूक, अनम रामनारायण रेड्डी , पय्यावुला केसव, कोल्लू रवींद्र, पोंगुरु नारायण, वंगालापुडी अनीता, अनगानी सत्य प्रसाद, कोलुसु पार्थसारधी, कोला बलवीरंजनेया स्वामी, गोट्टीपति रवि, गुम्माडी संध्यारानी, बीसी जनार्दन रेड्डी, टीजी भारत, एस सविता, वासमसेट्टी सुभाष, कोंडापल्ली श्रीनिवास और मंडीपल्ली रामप्रसाद रेड्डी शामिल हैं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review