सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ की शूटिंग खत्‍म, जानें रिलीज डेट

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ की शूटिंग खत्‍म, जानें रिलीज डेट

Salman Khan Film : सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की शूटिंग पूरी हो गई है। यह फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज की जाएगी। फिल्म की शूटिंग पूरी होने की खबर उन्‍होंने अपने सोशल मीडिया पोस्‍ट के जरिए शेयर की है। पोस्ट के साथ सलमान ने कुछ फोटोज भी शेयर की हैं, जिन्हें उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। सलमान खान ने अपने इस पोस्ट में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

फोटोज में आप देख सकते हैं कि उन्होंने ब्लैक कलर का एक जैकेट पहना है। लंबे बाल, आंखों पर चश्मा और उनका अंदाज सलमान को अलग ही लुक दे रहा है। फोटो में उनका अलग ही स्वैग नजर आ रहा है। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘लंबे बालों में शूट खत्म! उनके धांसू लुक को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। सभी को फिल्म का इंतजार है। लोग उनके पोस्ट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

सलमान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान' को फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया है। उन्‍होंने ‘बच्चन पांडे' और ‘हाउसफुल 4' जैसी फिल्मों को निर्देशन किया है। सलमान खान की आने वाली फिल्म में भूमिका चावला , पलक तिवारी,शहनाज गिल, राघव जुयाल,

 सिद्धार्थ निगम और जस्सी गिल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

इसे सलमान खान फिल्म्स द्वारा बनाया जा रहा है। सलमान खान की अपकमिंग फिल्मों की बात करें, तो किसी का भाई किसी की जान के अलावा वह टाइगर 3, किक 2, नो एंट्री 2 और बजरंगी भाई जान 2 की भी तैयारी कर रहे हैं। वह शाहरूख खान की फिल्म पठान में कैमियो रोल में भी दिखाई देंगे।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram