Pathaan Trailer On Burj Khalifa: बुर्ज खलीफा में चला पठान फिल्म का ट्रेलर, खुशी से झूमे फैंस

Pathaan Trailer On Burj Khalifa: बुर्ज खलीफा में चला  पठान फिल्म का ट्रेलर, खुशी से झूमे फैंस

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपनी अपकमिंग फिल्म पठान को लेकर आजकल हर जगह छाए हुए हैं। दुनियाभर में वो फिल्म का प्रमोशन करने भी पहुंच रहे हैं। लेकिन उनकी फिल्म का ट्रेलर अब दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा पर भी दिखाया गया, जिसे देखकर उनके फैंस खुशी से झूम उठे। पठान (Pathaan) 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलाज होने जा रही है। ऐसे में हर जगह शाहरुख खान के चर्चे हो रहे हैं। 

पठान (Pathaan) फिल्म का ट्रेलर 10 जनवरी को रिलीज कर दिया गया है। अब इस ट्रेलर को कल रात यानी शनिवार 14 जनवरी को बुर्ज खलीफा में दिखाया गया है। इस दौरान शाहरुख खान(SRK) भी वहां मौजूद थे। यशराज फिल्म्स ने इसका एक वीडियो Twitter पर भी शेयर किया है। इस ट्रेलर शो के दौरान किंग खान भी वहां मौजूद थे। आप भी देखें कि कैसे पठान का ट्रेलर बुर्ज खलीफा पर देखने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। 

कार्यक्रम में शाहरुख खान के अलावा उनके बहुत सारे फैंस भी वहां मौजूद रहें। साथ ही वो अपनी फिल्म के टाइटल गाने 'झूमे जो पठान' पर भी झूमते नजर आए। इस ट्रेलर के बुर्ज खलीफा पर दिखाए जाने के बाद #PathaanTraileronBurjKhalifa सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड हो रहा है। बुर्ज खलीफा के सामने ट्रेलर शो के दौरान शाहरुख अपना सिग्नेचर पोज़ भी देते देखे गए। 

पठान (Pathaan) फिल्म की रिलीज डेट 25 जनवरी 2023 है। इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। फिल्म में शाहरुख के अलवा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। पठान फिल्म के साथ करीबन 5 साल के बाद शाहरुख खान बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इतने लम्बे अंतराल के बाद शाहरुख खान की कोई फिल्म आ रही है, इसी वजह से फैंस के अंदर भी इस फिल्म के लिए हद से ज्यादा एक्साइटमेंट नजर आ रही है। पठान के अलावा किंग खान की फिल्म जवान में नयनतारा के साथ दिखेंगे और फिल्म डंकी में तापसी पन्नू के साथ नजर आएंगे।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram