हनुमान जयंती आज...ऐसे करें बजरंगबली को प्रसन्न, जानिए शुभ मुहूर्त
हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को हनुमान जयंती मनाई जाती है। इस साल ये दिन 6 अप्रैल, गुरुवार को है। हनुमान को सबसे दयालु और प्रसन्न होने वाला देव समझा जाता है।
हनुमान जी की पूजा करने के सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। हनुमान जी को बुद्धि व विद्या का प्रतीक माना जाता है। इस दिन जो सच्चे मन से पूजा करते हैं, संकटमोचन उनका सभी कष्ट हर लेते हैं। हनुमान जयंती पर यह खास उपाय करें तो धन का संकट दूर हो सकता है। हनुमान जंयती के दिन बजरंगबली को उनकी प्रिय वस्तु अर्पित करें। साथ ही घी या तेल का दीपक जलाकर कम से कम 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और भक्तों का हर कष्ट दूर कर देते हैं।
शुभ मुहूर्त
सुबह 06 बजकर 06 मिनट से 07 बजकर 40 मिनट तक
सुबह 10 बजकर 49 मिनट से दोपहर में 12 बजकर 23 मिनट तक
दोपहर में 12 बजकर 23 मिनट से 01 बजकर 58 मिनट तक
दोपहर 01 बजकर 58 मिनट तक से 03 बजकर 32 मिनट तक
शाम 05 बजकर 07 मिनट से 06 बजकर 41 मिनट तक
शाम 06 बजकर 41 मिनट से रात 08 बजकर 07 मिनट तक
इस दौरान हनुमान जी, भगवान राम की पूजा करनी चाहिए। इस दिन शनिदेव की पूजा भी की जाती है। सत्यनारायण की कथा सुनी जाती है।
हनुमान कवच मंत्र
“ॐ श्री हनुमते नम:”
सर्वकामना पूरक हनुमान मंत्र
ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट्।
पूजा विधि
हनुमान जयंती के दिन सुबह-सवेरे उठकर सीता-राम और हनुमान जी को याद करें। पूजा करते समय इस मंत्र का जाप करें: 'ॐ श्री हनुमंते नम:'। हनुमान जी को सिंदूर और लाल वस्त्र व जनेऊ, लाल फूल चढ़ाएं। हनुमान जयंती के दिन रामचरितमानस के सुंदर कांड और हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। पूजा के आखिर में हनुमान जी की आरती करें। हनुमान जी को पान का बीड़ा चढ़ाएं। इमरती, चूरमा, गुड़ चने, केले, पंच मेवा का भोग लगाना भी शुभ माना जाता है।
हनुमान जयंती की आवश्यक सामग्री
सिंदूर, लाल फुल, लाल फुल की माला, जनेऊ, कलश, चमेली का तेल, लाल कपड़ा या लाल लंगोट, गंगाजल, कंकु, जल कलश, इत्र, सरसों तेल, घी, धुप-अगरबती, दीप, कपूर, तुलसी पत्र, पंचामृत, नारियल, पिला फूल, चन्दन, लाल चन्दन, फल, केला, बेसन का लड्डू, लाल पेड़ा, मोतीचूर का लड्डू, चना और गुड़, पान, पूजा की चौकी, अक्षत।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review