बजरंगबली के जन्मोत्सव को जयंती कहें या जन्मोत्सव…जानिए कौन सा शब्द है उचित व अनुचित
हनुमान भक्तों के लिए 16 अप्रैल यानि आज का दिन विशेष है. इस दिन को हनुमान जी के जन्मोत्सव के रूप में मनाते हैं. पौराणिक मान्यता और शास्त्रों के अनुसार चैत्र मास की पूर्णिमा की तिथि को मनाया जाता है. राम भक्त हनुमान जी का जन्मोत्सव देशभर में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है. हनुमान भक्त इस दिन का पूरे वर्ष इंतजार करते हैं.
हनुमान जयंती या हनुमान जन्मोत्सव
इस बात की चर्चा हो रही है कि हनुमान जी के जन्म दिन को जयंती कहा जाए या फिर जन्मोत्सव. जानकारों का मानना है कि इस दिन को जयंती नहीं बल्कि जन्मोत्सव ही कहना उचित होगा. इसके पीछे इन जानकारों का तर्क है कि जयंती और जन्मोत्सव में अंतर होता है. क्योंकि जयंती शब्द का इस्तेमाल उस व्यक्ति के लिए किया जाता है जो इस संसार में नहीं है. ये बात हनुमान जी पर लागू नहीं होती है. क्योंकि हनुमान जी कलयुग के जीवित व जागृत देवता माने गए हैं. तुलसीदास जी ने भी कलियुग में हनुमान जी की मौजूदगी का उल्लेख किया है. माना जाता है कि भगवान राम से अमरता का वरदान पाने के बाद हनुमान जी ने गंधमादन पर्वत पर निवास बनाया है. कहा जाता है कि इसी स्थान पर कलियुग में धर्म के रक्षक हनुमान जी निवास करते हैं. इसलिए इस दिन को जयंती नहीं जन्मोत्सव कहना ही उचित है.
गंधमादन पर्वत कहां है...
शास्त्रों के मुताबिक गंधमादन पर्वत कैलास पर्वत के उत्तर में मौजूद है. इस पर्वत पर महर्षि कश्यप ने तपस्या की थी. इस पर्वत पर गंधर्व, किन्नरों, अप्सराओं और सिद्घ ऋषियों का निवास बताया गया है.
शिव के अवतार है हनुमान जी...
एक पौराणिक कथा के अनुसार हनुमान जी माता का नाम अंजना है. एक श्राप के कारण उन्होने पृथ्वी पर जन्म लिया, ये श्राप तभी समाप्त हो सकता था जब वे एक संतान को जन्म दें. वाल्मीकि रामायण के अनुसार केसरी श्री को हनुमान जी के पिता बताया गया है. जो सुमेरू राज्य के राजा थे. केसरी श्री देव गुरु बृहस्पति के पुत्र थे. माता अंजना ने संतान प्राप्ति के लिए 12 वर्षों की भगवान शिव की घोर तपस्या की और परिणाम स्वरूप संतान के रूप में हनुमानजी ने जन्म लिया. शास्त्रो में हनुमानजी भगवान शिव का अवतार बताया गया है
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review