सोना धीरे धीरे पायदान चढ़ कर पहुँचा पुराने ठिकाने पर, सोने के भाव मे उछाल ।
त्योहारी सीजन खत्म होने के बाद अब शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में सोना-चांदी की कीमतें बढती हैं। सोना एकबार फिर धीरे-धीरे 50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव की तरफ बढ़ रहा है।
अक्टूबर डिलीवरी वाले गोल्ड की कीमत आज 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 49,093 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है। वहीं आज के कारोबार में चांदी 0.26 फीसदी फिसल गई। आज 1 किलो चांदी का भाव 66,409 रुपये है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव में आए उछाल के बाद भारत में भी सोने-चांदी की कीमतें प्रभावित हुई है.
वहीं छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी बीते दस दिनों से सोने और चांदी के भाव में तेजी देखी जा रही है. आज भी रायपुर में सोने की कीमत में इजाफा हुआ है. बुधवार, 17 नवंबर को यहां 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 49 हजार 763 रुपये है जबकि कल 24 कैरेट गोल्ड का रेट यहां 49 हजार 743 रुपये था. वहीं आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट आज 47 हजार 393 रुपये है जबकि कल 22 कैरेट गोल्ड का रेट 47 हजार 373 रुपये था.
वहीं मंगलवार को रायपुर के सर्राफा बाजार में चांदी प्रति किलोग्राम 68 हजार 600 रुपये पर पहुंच गई थी.
रायपुर में प्रति ग्राम 24 कैरेट सोने का आज का भाव
1 ग्राम सोने का भाव- 4976.30 रुपये
2 ग्राम सोने का भाव - 9952.60 रुपये
5 ग्राम सोने का भाव- 24,881.50 रुपये
10 ग्राम सोने का भाव - 49 हजार 763 रुपये
रायपुर में प्रति ग्राम 22 कैरेट सोने का आज का भाव
1 ग्राम सोने का भाव - 4561.61 रुपये
2 ग्राम सोने का भाव- 9123.22 रुपये
5 ग्राम सोने का भाव - 22808.04 रुपये
10 ग्राम सोने का भाव- 47 हजार 393 रुपये
रायपुर में धनतेरस के दूसरे दिन सोने-चांदी के भाव में गिरावट आई थी. उस समय सोना 48 हजार 900 रुपये पर पहुंच गया था. वहीं चांदी की कीमते भी 65 हजार रुपये पर पहुंच गई थी. लेकिन इसके बाद से सोने-चांदी के भाव में तेजी देखी जा रही है.
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review