पुरानी पेंशन योजना पर बड़ा अपडेट, RBI ने राज्य सरकार को चेताया...

पुरानी पेंशन योजना पर बड़ा अपडेट, RBI ने राज्य सरकार को चेताया...

देश में कई राज्यों ने पुरानी पेंशन योजना को लागू कर दिया गया है। वहीं, कई राज्यों में पुरानी पेंशन व्यवस्था (OPS) को लागू करने के लिए प्लान बनाया जा रहा है। इन सबके बीच रिजर्व बैंक (Reserve Bank Of India) की ओर से बड़ी जानकारी सामने आई है।

आरबीआई गवर्नर (RBI Governor) ने जानकारी देते हुए कहा है कि जो भी राज्य पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करते हैं उन सभी को आने वाले समय में वित्तीय प्रबंधन के खतरे का सामना करना पड़ सकता है।

रिजर्व बैंक ने राज्यों की वित्त व्यवस्था पर सालाना रिपोर्ट जारी की है, जिसमें बताया गया है महामारी के बाद से राज्यों की स्थिति में काफी बदलाव हुआ है, जिसकी वजह से आने वाला समय काफी चिंताजनक हो सकता है। इसी वजह से आरबीआई ने कहा है कि जो भी राज्य OPS को लागू कर रहे हैं उनके लिए यह चिंता का विषय है।

आरबीआई का यह बयान ऐसे समय में जारी किया गया है जब कई राज्य सरकारें पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू कर रही हैं। वहीं, कई राज्य इसे बहाल करने का प्लान बना रहे हैं। जनवरी महीने में हिमाचल सरकार के कर्मचारियों के लिए भी OPS को लागू करने का फैसला लिया है।

आपको बता दें इससे पहले छत्तीसगढ़ सरकार, राजस्थान सरकार, पंजाब सरकार पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू कर चुके हैं। इसके साथ ही हिमाचल सरकार ने भी इस सिस्टम को लागू कर दिया है।

पुरानी पेंशन योजना के फायदे क्या हैं...

पुरानी पेंशन योजना के फायदे की बात की जाए तो इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह आखिरी ड्रॉन सैलरी के आधार पर बनती है। इसके अलावा इसमें महंगाई दर बढ़ने के साथ ही डीए में भी इजाफा होता है। जब सरकार नया वेतन आयोग लागू करती है तो भी इससे पेंशन में इजाफा होता है।

बता दें हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट ने फैसला लिया है कि केंद्रीय अर्धसैनिक बलों (CAPF) को पुरानी पेंशन योजना का फायदा मिलेगा। कोर्ट ने बताया है कि यह सशस्त्र बल है, जिसकी वजह से इन लोगों को OPS का फायदा मिलेगा। यह इस योजना के पात्र हैं। कोर्ट के इस फैसले से हजारों पूर्व सैनिकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram