शुभांशु शुक्ला का Axiom-4 मिशन: 41 साल बाद भारत का अंतरिक्ष में इतिहास, ISS पर 14 दिन का मिशन
भारत एक बार फिर अंतरिक्ष में इतिहास रचने जा रहा है। 41 साल बाद कोई भारतीय अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में कदम रखने वाला है और यह गौरव हासिल कर रहे हैं भारतीय वायुसेना के बहादुर टेस्ट पायलट शुभांशु शुक्ला, जो Axiom-4 मिशन के तहत इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर रवाना हो रहे हैं।
इस ऐतिहासिक निजी अंतरिक्ष मिशन को ‘मिशन आकाश गंगा’ नाम दिया गया है। यह मिशन अमेरिका की निजी कंपनी Axiom Space द्वारा संचालित किया जा रहा है और इसे SpaceX के क्रू ड्रैगन C213 यान के माध्यम से 25 जून को दोपहर 12:01 बजे (भारतीय समयानुसार) नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया।
मिशन का टाइमलाइन:
लॉन्चिंग: 25 जून, दोपहर 12:01 बजे
स्पेस स्टेशन तक यात्रा: लगभग 28 घंटे
ISS डॉकिंग: 26 जून, शाम 4:30 बजे (भारतीय समय)
स्पेस स्टेशन पर प्रवास: लगभग 14 दिन
इस दौरान शुभांशु शुक्ला और उनके तीन साथी अंतरिक्ष यात्री करीब 60 वैज्ञानिक प्रयोग करेंगे, जो Axiom स्पेस मिशनों में अब तक की सबसे अधिक विज्ञान और रिसर्च गतिविधियां होंगी। ये प्रयोग माइक्रोग्रैविटी और लो-अर्थ ऑर्बिट (LEO) में मानव जीवन, बायोलॉजी, टेक्नोलॉजी और फार्मास्यूटिकल्स से जुड़ी अहम जानकारी प्रदान करेंगे।
अंतरराष्ट्रीय सहयोग:
शुभांशु शुक्ला: भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री जो ISS पर जाएंगे, 1984 के बाद भारत के दूसरे अंतरिक्ष यात्री।
स्लावोज उज़्नान्स्की (ESA): 1978 के बाद स्पेस में जाने वाले पोलैंड के दूसरे अंतरिक्ष यात्री।
टिबोर कापू: 1980 के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले हंगरी के दूसरे अंतरिक्ष यात्री।
पैगी व्हिटसन: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी की अनुभवी कमांडर, यह उनका दूसरा कमर्शियल स्पेस मिशन है। वह पहले ही सबसे ज्यादा समय तक स्पेस में रहने वाली महिला हैं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review