घर पर बालों को हेल्थ और ब्यूटी के लिए ऐसे तैयार करें एलोवेरा शैम्पू...

घर पर बालों को हेल्थ और ब्यूटी के लिए ऐसे तैयार करें एलोवेरा शैम्पू...

बालों को खूबसूरत और मजबूत बनाने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते हैं। इसी कड़ी में कुछ लोग बालों पर कई मंहगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से भी नहीं चूकते हैं, लेकिन केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स अक्सर बालों को कमजोर और बेजान बना देते हैं। अगर आप चाहें तो एलोवेरा से बने होममेड शैम्पू का इस्तेमाल करके बालों को नेचुरली खूबसूरत बना सकते हैं।

बता दें कि, एलोवेरा में कई औषधीय तत्व मौजूद होते हैं। इसके एंटी-बैक्टीरियल गुण जहां डैंड्रफ और स्कैल्प इंफेक्शन को दूर करने में मददगार होते हैं।वहीं, एंटीऑक्सीडेंट तत्वों से भरपूर एलोवेरा बालों को लम्बा, घना और मुलायम बनाने में मदद करता है। आइए जानते हैं, घर पर एलोवेरा शैम्पू बनाने का तरीका और इससे होने वाले फायदों के बारे में।

ऐसे बनाएं घर पर एलोवेरा शैम्पू

एलोवेरा शैम्पू बनाने के लिए फ्रेश एलोवेरा पत्तियों से जेल को निकाल लें। अब एक पैन में पानी गर्म कर लें।

इस पानी में साबुन या फिर माइल्ड शैम्पू मिला लें और इसे पिघलने तक उबालें।

अब इसमें एलोवेरा जेल के साथ विटामिन ई और जोजोबा ऑयल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।

इस मिश्रण को किसी बोतल में भरकर रख दें और बालों पर इसका इस्तेमाल करने से पहले बोतल को अच्छे से शेक करना न भूले।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram