सरकारी नौकरी: Prasar Bharati में निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन..
अगर आप पत्रकारिता में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। Prasar Bharati ने एडिटोरियल असिस्टेंट, वीडियो एडिटर, कैजुअल प्रोड्यूसर के रूप में कैजुअल असाइनीज रीजनल के लिए वैकेंसी निकली है। दूरदर्शन केंद्र भुवनेश्वर के लिए 36 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। ध्यान दें इस वैकेंसी में ऑफलाइन मोड में ही आवेदन स्वीकार किए जायेंगे। हालाकि प्रसार भारती के ऑफिशियल वेबसाइट- prasarbharati.gov.in पर आवेदन फॉर्म देख और डाउनलोड कर सकते हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 31 अक्टूबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
Prasar Bharati Job: कैसे कर सकेंगे आवेदन? वेबसाइट prasarbharati.gov.in पर जाकर आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर इसकी प्रिंट ले लेनी होगी। इसके बाद इस एप्लीकेशन फॉर्म को भरकर डायरेक्टर (न्यूज), रीजनल न्यूज यूनिट, दूरदर्शन केंद्र, पोस्ट-सैनिक स्कूल, भुवनेश्वर, पिन-751005 पते पर पोस्ट करना होगा। या जाकर सीधे भी आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर होगी भर्ती
कैजुअल वीडियो एडिटर- 07
कैजुअल एडिटोरियल असिस्टेंट- 12
कैजुअल प्रोड्यूसर- 05
कैजुअल वेबसाइट असिस्टेंट- 4
कैजुअल न्यूज रीडर उडिया- 06
कैजुअल न्यूज रिपोर्टर उड़िया- 02
Prasar Bharti Job Eligibility: क्या होगी योग्यता?
कैजुअल एडिटोरियल असिस्टेंट- जर्नलिज्म में डिग्री या डिप्लोमा
न्यूज ब्रॉडकास्टिंग में कम से कम तीन साल का अनुभव ओडिया और अंग्रेजी भाषा में कंप्यूटर पर टाइपिंग
कैजुअल वीडियो एडिटर- फिल्म एंड वीडियो एडिटिंग में डिग्री या डिप्लोमा
दो साल का अनुभव
कैजुअल प्रोड्यूसर- टीवी एंड रेडियो प्रोडक्शन में डिग्री या डिप्लोमा
कम से कम तीन साल का अनुभव
कैजुअल वेबसाइट असिस्टेंट के पद जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में डिग्री या डिप्लोमा
ओडिया और अंग्रेजी में टाइपिंग स्किल
कैजुअल न्यूज रीडर- ग्रेजुएट होना चाहिए
उडिया भाषा में लिखना, पढ़ना और टाइपिंग
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review