चमोली से बड़ी खबर : 1 साल बाद तपोवन टनल से एक और शव बरामद, हुई शिनाख्त

चमोली से बड़ी खबर : 1 साल बाद तपोवन टनल से एक और शव बरामद, हुई शिनाख्त

जोशीमठ : तपोवन टनल से एक और शव बरामद हुआ है। ठीक एक साल बाद एक शव बरामद होने से फिर से अफरा तफरी का माहौल है। आपको बता दें कि बीते साल ऋषिगंगा में आपदा आई थी। वो मनहूस दिन उत्तराखंड के लोग आज भी नहीं भूले। वो खतरनाक मंजर आज भी सबकी आंखों के सामने आता है। उसे भुलाया नहीं जा सकता है।  बता दें कि कई लोग आज भी लापता हैं। कई लोग मलबे में दफन हैं। जैसे जैसे टनल का मलबा साफ हो रहा है वैसे वैसे शव बरामद किए जा रहे हैं। बता दें कि आज एक साल बाद फिर से एक शव बरामद हुआ है। बीते दिन सोमवार को भी एक शव बरामद हुआ था।

आपको बता दें कि पिछले साल 7 फरवरी को चमोली तपोवन में आई आपदा में कई लोगों की मौत हो गई थी। कइयों के शव बरामद कर लिए गए थे जबकि कई लापता थे। वहीं मंगलवार को तपोवन टनल से एक और शव बरामद हुआ है। जिसकी शिनाख्त रविग्राम निवासी दीपक टम्टा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

आपको बता दें कि बीती 16 फरवरी को भी निर्मात्री कंपनी ऋत्विक के इंजीनियर गौरव प्रसाद का शव मिला था। बीते सोमवार को इसी कंपनी में कार्यरत जोशीमठ ब्लॉक के किमाणा गांव निवासी 21 वर्षीय रोहित भंडारी का शव मिला था और आज दीपक टम्टा का शव मिला है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram