Baraut : भिंडी तोड़ रही महिला पर गिरा बिजली का तार, मौत

Baraut : भिंडी तोड़ रही महिला पर गिरा बिजली का तार, मौत

- पति की 6 साल पहले हो गई है मौत, तीन बच्चे हुए अनाथ

बडौत। बड़ौत के धनोरा सिल्वर नगर गांव के जंगल में एलटी लाइन का तार टूट कर महिला के ऊपर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गयी। महिला खेत में भिंडी तोड़ रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवाया।

जानकारी के मुताबिक संतोष पत्नी स्व. लोकेंद्र खेत में भिंडी तोड़ने गयी। साथ में बेबी पत्नी प्रमोद, पूजा पुत्री प्रमोद, लक्ष्मी पत्नी जोगिंदर सभी खेत में अलग-अलग भिंडी तोड़ रही थी। खेत के ऊपर से गुजर रही एलटी लाइन का एक तार टूट कर संतोष (43) के ऊपर गिर गया। इससे वह बेहोश होकर नीचे गिर पड़ी। जब उसे बचाने वहां अन्य महिला उधर दौड़ी तो उन्हें भी बिजली का करंट लगा। जिससे वह वहीं रुक गईं और फोन कर गांव में सूचना दी। ग्रामीणों ने बिजलीघर पर सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई। बेहोशी की हालत में संतोष को लेकर सीएचसी बड़ौत पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवाया है।

गौरतलब है कि संतोष के पति लोकेंद्र की भी गत 6 साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी। वह मेहनत-मजदूरी कर अपने तीन बच्चे विक्की (15), अनिकेत (12), विनीत (8) का पालन पोषण कर रही थी। वह मजदूरी पर ही खेत में भिंडी तोड़ने गयी थी। अब तीनों बच्चे अनाथ हो गये।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram