फिल्म धाकड़ से पहले इस नई मर्सिडीज को लेकर चर्चा में हैं कंगना रनौत…!
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म धाकड़ को लेकर सुर्खियों में हैं. इस शुक्रवार को उनकी यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुयी है ! फिल्म की रिलीज से पहले कंगना रनौत ने खुद को एक खास तोहफा दिया है. उन्होंने नई कार खरीदी है, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. कंगना रनौत ने नई मर्सिडीज कार खरीदी हैं. इस वीडियो में उन्हें परिवार के साथ अपनी नई कार के साथ देखा जा सकता है.
उन्होंने कंगना रनौत के कई वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं. इन वीडियो में अभिनेत्री अपनी मां सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नजर आ रही हैं. वीडियो में कंगना रनौत ब्लैक कलर की प्रिंटेड ड्रेस में दिखाई दे रही हैं. वहीं वीडियो में उनके बगल में उनकी मर्सिडीज कार खड़ी दिखाई दे रही है. वहीं दूसरे वीडियो में कंगना रनौत की मां नई कार की पूजा करती नजर आ रही हैं.
तीसरे वीडियो में कंगना रनौत की कार के मॉडल और कीमत को लेकर भी जानकारी शेयर की है. फोटोग्राफर की पोस्ट के अनुसार कंगना रनौत ने कथित तौर पर मर्सिडीज मेबैच S680 कार खरीदी है. जिसकी एक्स- शोरूम कीमत 2.5 से 3.5 करोड़ है !! ऑन-रोड, मॉडल और अपग्रेड के आधार पर कीमत आसानी से 4 करोड़ तक पहुंच सकती है. हालांकि कंगना रनौत ने कार की कीमत को लेकर कोई जानकारी अपनी ओर से नहीं दी है. सोशल मीडिया पर अभिनेत्री की नई मर्सिडीज मेबैच S680 की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं.
कंगना रनौत के फैंस उनकी कार के लिए अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अभिनेत्री को नई कार के लिए बधाई भी दे रहे हैं. बात करें कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ की तो यह फिल्म 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे.
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review