50 मेगापिक्सल कैमरा और 5,000mAh की बैटरी के साथ Oppo A77s लॉन्च, जाने कीमत

50 मेगापिक्सल कैमरा और 5,000mAh की बैटरी के साथ Oppo A77s लॉन्च, जाने कीमत

Oppo A77s स्‍मार्टफोन को गुरुवार को इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है। यह लेटेस्‍ट मिड-रेंज स्मार्टफोन, स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर से लैस है, जिसे 8GB रैम का सपोर्ट मिलता है। फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.56 इंच LCD डिस्प्ले है। यह 50 मेगापिक्सल के AI डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। फोन में 5,000mAh की बैटरी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Oppo A77s को सनसेट ऑरेंज और स्‍टारी ब्‍लैक कलर ऑप्शन में लाया गया है। कंपनी ने कहा है कि इसे 7 अक्टूबर से खरीदा जा सकेगा।

Oppo A77s कीमत और उपलब्‍धता

Oppo A77s की कीमत इंडिया में 17,999 रुपये में तय की गई है। इसे 8GB + 128GB स्टोरेज ऑप्‍शन में लाया गया है। फोन को दो कलर सनसेट ऑरेंज और स्‍टारी ब्लैक कलर ऑप्‍शंस में 7 अक्टूबर से खरीदा जा सकेगा। ऑफर की बात करें तो इस फोन पर क्रेडिट और डेबिट कार्ड ट्रांजैक्‍शंस के जरिए खरीदी करने पर कंपनी ने 10 फीसदी कैशबैक ऑफर का भी ऐलान किया है।

Oppo A77s के स्‍पेसिफ‍िकेशंस

Oppo A77s एक डुअल-सिम (नैनो) स्‍लॉट वाला हैंडसेट है। यह Android 12 पर बेस्‍ड ColorOS 12.1 पर चलता है। इसमें 6.56 इंच का एचडी+ (720x1,612 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज है। फोन में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर लगाया गया है, जिसे 8GB LPDDR4x रैम का सपोर्ट मिलता है। Oppo A77s में डुअल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें f/1.8 अपर्चर लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा दिया गया है। साथ में इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।फोन में 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है, जिसे एसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकेगा। Oppo A77s में कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के रूप में डुअल-बैंड वाईफाई, ब्लूटूथ v5.0, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। फिंगरप्रिंट सेंसर भी फोन में मिलता है। यह डिवाइस 33W सुपरवूक चार्जिंग के सपोर्ट वाली 5,000mAh की बैटरी से लैस है। 7 अक्टूबर से बिक्री के लिए आ रहे इस फोन को 17,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। अगर आप क्रेडिट या डेबिट कार्ड इस्‍तेमाल करते हैं, तो 10 फीसदी कैशबैक पा सकेंगे।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram