यूपी चुनावः सातवें अंतिम चरण का चुनाव प्रचार थमा, 7 मार्च को मतदान, अब मतगणना के लिए 10 मार्च की बेचैनी
लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव का रण अब थमने जा रहा है। चुनाव के छह चरण पूरे हो चुके हैं, अब सातवां और अंतिम चरण के लिए 7 मार्च को मतदान होगा। अंतिम चरण के मतदान के लिए आज से चुनाव प्रचार थम जाएगा। सातवें चरण के मतदान में बीजेपी उम्मीदवारों के लिए कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रोड शो किया था। इसके ठीक बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी
वाराणसी में रोड शो करके सपा उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार किया था। अब आज से चुनाव प्रचार थम गया है। चुनाव आयोग के अफसर पोलिंग पार्टियों को भेजने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। कल रविवार सुबह से ही पोलिंग पार्टियों को मतदान स्थलों के लिए रवाना किया जाएगा।
सोमवार को 7वें चरण का मतदान होगा। इसके बाद सभी पार्टियों के उम्मीदवारों और नेताओं को 10 मार्च का बेचैनी से इंतजार होगा। 10 मार्च को उम्मीदवारों की किस्मत का पिटारा खुल जाएगा। कौन हारेगा और कौन जीतेगा इसका फैसला भी आ जाएगा। हालांकि सभी उम्मीदवार अभी से अपनी अपनी जीत पक्की मानकर दावे कर रहे हैं, लेकिन असल फैसला मतगणना के दिन ही आएगा।
सातवें चरण में इन सीटों पर होगा मतदान
सातवें चरण में रॉबर्ट्सगंज, ओबरा, दुद्धी, दीदारगंज, अतरौला, गोपालपुर, सकलडीहा, सागरी, शिवपुर, मुबारकपुर, सेवापुरी, भदोही, ज्ञानपुर, औराई, मधुबन, घोसी, मोहम्मदाबाद गहना, मऊ, मोहम्मदाबाद, सैयदपुर, चकिया, अजगर,रोहनियां, मछली शहर, मरियाहू, छांबी, मिर्जापुर, मझवां, चुनार, शाहगंज, जौनपुर, मल्हानी,बदलापुर, पिंडारा, आजमगढ़, निजामाबाद, जमानिया, मुगलसराय, फूलपुर- पवई, लालगंज, मेहरगढ़, जाफराबाद, सैदपुर, मरिहां, घोरावल, वाराणसी उत्तर, वाराणसी दक्षिण, वाराणसी कैंट, गाजीपुर, जंगीपुर, जहूराबाद और मुंगरा बादशाहपुर।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review