तालिबान का अफ़गानों के लिए एक और फरमान

तालिबान का अफ़गानों के लिए एक और फरमान

काबुल: अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद वहां अराजकता का माहौल है. तालिबान के लड़ाके खुलेआम आतंक मचा रहे हैं. इसके साथ ही तालिबान भी अफगानी लोगों पर नए-नए फरमान लागू कर रहा है. इस बीच तालिबान ने काबुल के लोगों को एक नया फरमान सुनाया है. तालिबान ने लोगों से सरकारी संपत्ति गाड़ियां सौंपने को कहा है. इसके साथ ही लोगों से एक हफ्तेके भीतर सारे हथियार सौंपने को भी कहा गया है. वहीं, खबर मिली है कि काबुल एयरपोर्ट पर एक बार फिर फायरिंग हो रही है. जिसके बाद एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों के अफरा-तफरी का माहौल है. हालांकि अभी तक गोलीबारी में किसी के मारने जाने की खबर सामने नहीं आई है.

न्यूज के अनुसार यह बयान तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद की ओर से आया है. मुजाहिद ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अफगानी नागरिक सरकारी संपत्ति, हथियार, गोला-बारूद तालिबानी लड़ाकों को नहीं सौंपते हैं उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने आगे कहा कि काबुल में जिन लोगों के पास हथियार, गोला-बारूद या अन्य कोई सरकारी प्रोपर्टी है, उसको सात दिनों के भीतर इस्लामिक अमीरात के संबंधित विभागों में जमा करा दें. आपको बता दें इससे पहले तालिबान ने इमामों से जुमे के दिन खास उपदेश देने का आग्रह किया था. कहा गया था कि इमाम इन उपदेशों में लोगों से सत्ता के आदेशों का पालन करने को कहें.

अफगानिस्तान में स्थिति 'संकट में संकट' की तरह है यह आवश्यक होगा कि मानवीय निकाय अंतर्राष्ट्रीय समुदाय मौजूदा संकट पर अपनी आंखें बंद न करें. इंटरनेशनल कमेटी ऑफ द रेड क्रास के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. आईसीआरसी के प्रवक्ता फ्लोरियन सेरिक्स ने गुरुवार को समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि कई अफगान लोगों की स्थिति पहले भी दुखद थी, अब भी है. उन्होंने कहा, "सौभाग्य से काबुल में कोई लड़ाई नहीं हुई, लेकिन अन्य क्षेत्रों में, दूसरे शहरों में लड़ाई हुई, जब हम पूरे देश में काम करते हैं तो हम झगड़े के मुद्दों से बहुत चिंतित होते हैं." अधिकारी ने कहा, "यह एक बहुत ही चिंताजनक क्षण है। हमने अपने अस्पतालों में घायल लोगों का एक प्रवाह देखा। हमने नष्ट बुनियादी ढांचे को देखा। लोगों ने अपने घर संपत्ति खो दी है."

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram