Swacch Bharat Mission: लगातार छठी बार इंदौर बना सबसे स्वच्छ शहर, मध्यप्रदेश भी अव्वल

Swacch Bharat Mission: लगातार छठी बार इंदौर बना सबसे स्वच्छ शहर, मध्यप्रदेश भी अव्वल

स्वच्छ भारत अभियान (Clean India Movement) के तहत एक अक्टूबर को स्वच्छता रैंकिंग का ऐलान किया गया। इंदौर को छठवीं बार स्वच्छता रैंकिंग में पहला स्थान मिला है। जहां एक ओर मध्यप्रदेश वहीं त्रिपुरा छोटे राज्यों में पहले स्थान पर है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी विजेता घोषित हुए शहरों को बधाई देते हुए इंदौर मॉडल पूरे देश में लागू करने की जरूरत बताई। बता दें कि आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 पुरस्कार में मध्य प्रदेश के इंदौर को लगातार छठवीं बार भारत के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में स्थान बरकरार रखा है।

‘स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2022’ में मध्यप्रदेश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

शनिवार को घोषित हुए केंद्र के वार्षिक स्वच्छ सर्वेक्षण में इंदौर शहर को लगातार छठी बार सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया, जबकि सूरत और नवी मुंबई ने क्रमश: दूसरा तथा तीसरा स्थान हासिल हुआ है। वहीं ‘स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2022’ में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों की श्रेणी में मध्य प्रदेश ने पहला स्थान हासिल किया है, इसके बाद छत्तीसगढ़ और बाद में तीसरा स्थान महाराष्ट्र का है। इंदौर के बाद सूरत ने इस साल बड़े शहरों की श्रेणी में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा, जबकि तीसरा स्थान में विजयवाड़ा ने अपना स्थान गंवा दिया और उसकी जगह नवी मुंबई शामिल हुआ।

Cm shivrajsingh

छोटे राज्यों में त्रिपुरा नंबर वन पर है

सर्वेक्षण के परिणामों के अनुसार, 100 से कम शहरी स्थानीय निकायों यानी छोटे राज्यों में त्रिपुरा ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। वहीं एक लाख से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में महाराष्ट्र का पंचगनी पहला स्थान हासिल किया। इसके बाद दूसरे स्थान में छत्तीसगढ़ का पाटन (एनपी) और तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र का करहड़ रहा। बता दें एक लाख से अधिक आबादी की श्रेणी में गंगा के किनारे बसा हरिद्वार सबसे स्वच्छ शहर रहा। इसके बाद दूसरे स्थान पर वाराणसी और फिर ऋषिकेश रहे।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram