2022 के चुनाव में मजबूती के साथ कैंडिडेट उतारेगी 'अपना दल'
विधानसभा चुनाव सर पर आते ही तमाम राजनैतिक दल राजनीति के अखाड़े में उतर आए हैं। सभी दलों ने सियासत के चौपड़ पर अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में शनिवार को अपना दल के विधायक जमुना प्रसाद सरोज भी मेरठ पहुंचे। जहां उन्होंने पत्रकार वार्ता करते हुए उन्होंने 2022 के चुनावों की रणनीति प्रभात की
दरअसल, प्रयागराज के सौरांव विधानसभा से अपना दल के विधायक जमुना प्रसाद सरोज शनिवार को मेरठ पहुंचे। मेरठ में उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों को लेकर चर्चा की।
इसी के साथ पार्टी के सभी पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर मजबूती से जुट जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने आरक्षण का मुद्दा उठाया उन्होंने कहा कि भले ही सरकार में शामिल हो लेकिन पिछड़े समाज के मुद्दे उठाते रहेंगे
उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव 2022 में अपना दल मजबूती के साथ अपने प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारेगी। इसी के साथ अधिक से अधिक संख्या में सीटें जीतकर सरकार बनाने में भागीदारी निभाएगी।
भाजपा के साथ गठबंधन और सीटों के समझौते के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा की पार्टी की कोर कमेटी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा या निर्णय लिया जाएगा अभी वार्ता चल रही है अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे भाजपा के साथ गठबंधन जारी रहेगा और 2022 में भाजपा के साथ मिलकर बहुमत की सरकार बनाया जाएगा
उनके साथ जिलाध्यक्ष मेरठ सुधीर पंवार ,प्रदेश अध्यक्ष महिला मंच श्रीमती अलका पटेल, प्रदेश सचिव महिला मंच श्रीमती आरती लोधी, प्रदेश सचिव व्यापार मंच सुनील गुप्ता, प्रदेश सचिव सहकारिता मंच वीरेंद्र चौधरी ,प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक मंच इमरान राणा, जिलाध्यक्ष महिला मंच श्रीमती दीपा लोधी, जिला उपाध्यक्ष मुनीश पटेल, मुरारीलाल, ज्योति त्यागी,बलीचंद पाल आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review