टिकट देने के नाम पर बसपा नेता पर 67 लांख रुपये हड़पने का आरोप लगा
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए जहां एक और भाजपा में विधायक और मंत्रियों के इस्तीफे देने का सिलसिला जारी है तो वहीं बहुजन समाज पार्टी की हालत भी कुछ ज्यादा ठीक नहीं लग रही क्योंकि बसपा टिकट की बिक्री के मामले जग जाहिर है मगर इस बार टिकटों की बिक्री का मामला थाने पहुंच गया है
मामला मुजफ्फरनगर के थाना नगर कोतवाली क्षेत्र का है जहां गांव गांव दधेडू निवासी बसपा नेता व बसपा से ही चरथावल विधानसभा क्षेत्र प्रभारी अरशद राणा गुरुवार की देर शाम थाना नगर कोतवाली पहुंचा जहां उसने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्र को तहरीर देते हुए फूट-फूट कर रोने लगा
अरशद राणा का कहना है कि 18 दिसंबर 2018 को जिला कार्यालय बसपा मुजफ्फरनगर पर जनपद के विधानसभा सीटों पर प्रभारी नियुक्त होने थे इससे एक-दो दिन पूर्व ही बसपा नेता पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमशुद्दीन राईन ने उससे कहा कि तुम्हे चरथावल विधानसभा सीट पर प्रत्याशी नियुक्त करेंगे इसके लिए तुम्हे कुछ रूपये देने होंगे जिसके लिए वह तैयार हो गया था
अरसद राणा का आरोप है कि उक्त तिथि को उसे पार्टी कार्यालय पर सहारनपुर मंडल के मुख्य काॅर्डिनेटर नरेश गौतम व पूर्व मंत्री प्रेमचंद गौतम व सत्यप्रकाश काॅर्डिनेटर एवं तत्कालीन जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर सतपाल कटारिया आदि की मौजूदगी में बसपा पार्टी के मंच पर वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव लडाने के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिया गया था
उन्होंने बताया कि उनको पूरा-पूरा आश्वासन दिया गया था कि आप क्षेत्र में जाकर अपना कार्य करो और उसे विधानसभा क्षेत्र का प्रत्याशी नियुक्त करने के लिए उससे 4 लाख 50 हजार रूपये फिर 50 हजार रूपये और फिर 15 – 15 लाख रूपये 3 किस्तो में लिये तथा इसके बाद भी थोडे-थोडे करके 17 लाख रूपये उससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमशुद्दीन राईन ने सतपाल कटारिया पूर्व जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर व नरेश गौतम, सहजाद पुत्र महेजर निवासी देवबंद जिला सहारनपुर व जहांगीर पुत्र महेजर निवासी सरवट जनपद मुजफ्फरनगर की मौजूदगी में लिये गये
उसे पूरा-पूरा विश्वास दिलाया कि तुम्हे ही चरथावल विधानसभा सीट पर प्रत्याशी नियुक्त किया गया है और आप जी-जान से मेहनत में जुट जाओ। फिर भी उसने पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमशुद्दीन राईन एवं बसपा के उक्त पदाधिकारियों को कहा कि मेरा टिकट कटता है तो उस स्थिति में मेरे रूपयों का क्या होगा
शमशुद्दीन राईन ने कहा कि ऐसा नहीं होगा अगर ऐसा हुआ तो आपका पैसा वापस कर दिया जायेगा जब तक आपका टिकट नहीं हो जाता तब तक यह आपका पैसा हमारे पास अमानत के तौर पर है। और इसके शमशुद्दीन राईन ने बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती से एक बार लखनऊ व एक बार दिल्ली में मुलाकात करायी।
अब चुनाव की तारीख घोषित होने पर उसने बसपा जिलाध्यक्ष सतीश कुमार से चरथावल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडने हेतू पार्टी से टिकट मांगा तो उसने कहा कि तुम्हे ओर 50 लाख रूपये की व्यवस्था करनी पड़ेगी जिसकी उसने देने की हां भर दी थी
इसी तरह बसपा के नेताओं ने टिकट के नाम पर उससे 67 लांख रुपये हड़प लिए और उसके बावजूद भी बसपा की ओर से चरथावल विधानसभा पर सलमान सईद को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया अब शमसुद्दीन राइन उनका फोन नहीं उठा रहा है अब बसपा से टिकट होने के बाद अरशद राणा अपने पैसों की मांग कर बसपा नेताओं के चक्कर लगा रहा है
पैसा मिलने की कोई संभावना ना होते देख अरशद राणा ने बसपा नेता समसुद्दीन राइन के खिलाफ नगर कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है तहरीर देने के बाद बसपा नेता थाने में कोतवाल के सामने ही फूट-फूट कर रोने लगा इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्रा ने बसपा नेता अरशद राणा को मामले की जांच कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया
मीडिया से बातचीत के दौरान अरशद राणा ने कहा कि अगर उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह लखनऊ स्थित बसपा कार्यालय जाकर आत्महत्या कर लेगा
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review