पर्स में ये चीजें ना रखें वरना हो सकते है आर्थिक तंगी के शिकार…!
महिला हो या पुरुष पर्स का इस्तेमाल हर कोई करता होगा। वैसे तो पर्स पैसे रखने और कुछ जरूरत की चीजों को रखने के लिए जाना जाता है, लेकिन कुछ लोग अपनी पर्स में जरूरत से ज्यादा की चीजें भर लेते हैं। कई बार तो ऐसा होता है कि जाने-अनजाने हम अपने पर्स में ऐसी भी वस्तुएं रख लेते हैं, जिनकी कोई आवश्यकता नहीं होती है। वहीं कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं, जिन्हें पर्स में रखना शुभ नहीं माना जाता है। इन चीजों के पर्स में होने से व्यक्ति की जिंदगी पर गहरा असर पड़ता है। तरक्की रुक जाती है और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। सिर्फ यही नहीं, एक बाद एक करके जीवन में तमाम तरह की मुश्किलें भी आती रहती हैं। ऐसे में अगर आपके भी पर्स में कुछ ऐसी चीजें हैं तो उन्हें आज ही निकाल दीजिए।
चलिए जानते हैं कि पर्स में किन चीजों को रखना अशुभ माना जाता है....
अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोगों की आदत होती है कि खरीदारी करने के बाद बिल को अपने पर्स में रख लेते हैं और लंबे समय तक उसे अपने पर्स में रखे रहते हैं, जबकि ऐसा नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और धन की कमी होने लगती है।
कुछ लोग पर्स में नोट को बुरे तरीके से मोड़कर रखते हैं, जबकि वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करना बिल्कुल भी सही नहीं माना जाता है। इसलिए पर्स में नोट को हमेशा सही तरीके से ही रखना चाहिए। पर्स में कभी भी ऐसी तस्वीरें ना रखें, जिनमें गुस्सा, ईर्ष्या, विरोध की भावना नजर आ रही हो हो। साथ ही ऐसी तस्वीरों को घर के अंदर भी ना लाएं, क्योंकि ये हमारे आसपास नकारात्मक ऊर्जा को विकसित करती हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार पर्स में कभी भी किसी मृत परिजन की तस्वीर नहीं रखना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति कर्जदार बनता है। पर्स में कभी भी देवी देवता की तस्वीर नहीं रखें, क्योंकि पर्स को हर जगह ले जाया जाता है। कभी-कभी तो गंदे हाथों से भी पर्स को छूना पड़ जाता है। माना जाता है कि इससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और आपको धन की समस्या के साथ-साथ कर्ज के बोझ का भी सामना करना पड़ सकता है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review