गाजियाबाद में नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ , क्राइम ब्रांच ने 7 सदस्यों को की गिरफ़्तार

गाजियाबाद में नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ , क्राइम ब्रांच ने 7 सदस्यों को की गिरफ़्तार
  • कमीशन पर करते थे नोटों का सप्लाई
  • पुलिस को मिली बड़ी सफलता

गाजियाबाद क्राइम ब्रांच और नारकोटिक्स टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है । पुलिस ने सात ऐसे शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है , जो नकली नोट बनाकर उन्हें बाजार में बड़े आराम से चला देते थे । भारतीय मुद्रा को डिमांड के हिसाब से छापे जाते थे और उनकी सप्लाई बाजार में कर दी जाती थी । पुलिस ने इस मामले में गहनता से जांच की , गाजियाबाद एएसपी अकाश पटेल ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि कुछ महीनों पहले एक पेट्रोल पंप पर एक व्यक्ति से अपने नोट के खुले पैसे कराए थे । उन खुले रुपयों में कुछ नोट जाली थे , लेकिन वह बाजार में चल गए ।उसके बाद नोट बनाने का विचार दिमाग में आने लगा और यूट्यूब और अन्य जगह से जानकारी इकट्ठी की और जाली नोट बनाने का काम सीख लिया ।

बता दे की गिरफ्तार अभियुक्त यूनस के मकान पर आजाद और सोनू मिलकर नोटों की छपाई और फिनिशिंग का काम करते थे । अमन और आलम एक असली नोट के बदले में 3 जाली नोट देते थे । इन नोटों को यह लोग बाजार में मांग के अनुसार सप्लाई कर देते थे । यह लोग कमीशन पर आगे सप्लाई करते थे , नोट छापने का काम सोनू, यूनस और आजाद करते थे ।

यही नहीं बदमाशों द्वारा बाकायदा प्रिंटिंग मशीन के द्वारा नोटों को छापने का धंधा बड़े जोर शोर से चल रहा था , जिनके कब्जे से पुलिस ने 6 लाख 59 हजार नकदी नोट और नोट बनाने का कागज और प्रिंटर मशीन बरामद किया है । बता दें कि पकड़े गए सातों ही बदमाश शातिर किस्म के बदमाश हैं , जो नकली नोट छाप कर बाजार में चलाने का भी धंधा करते थे । यह लोग कमीशन पर भी नोट दिया करते थे । 100 रुपये का नोट देकर 30 रुपये पार्टी से लेते थे । इनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है , जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram