अमित शाह के इर्द गिर्द घूमता रहा अनजान सख्स, महाराष्ट्र सरकार की बड़ी लापरवाही, पढ़े...

अमित शाह के इर्द गिर्द घूमता रहा अनजान सख्स, महाराष्ट्र सरकार की बड़ी लापरवाही, पढ़े...

देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इन दिनों महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के दौरे पर है। वहां उनकी सुरक्षा में बड़ी लापरवाही देखने को मिली है। मुंबई दौरे के दौरान एक अनजान शख्स घंटों तक अमित शाह के इर्द-गिर्द घूमता रहा। ध्यान देने वाले बात यह है कि वह शख्स खुद को आंध्र प्रदेश के सांसद का पीए बताता रहा। और काफी लंबे समय तक अमित शाह के आस पास ही घूमता रहा। अमित शाह मुंबई के दो दिवसीय दौरे के दौरान सोमवार को शहर के प्रमुख गणेश पंडाल लालबागचा राजा गए और वहां श्रीगणेश की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

युवक को पुलिस ने दबोचा

उस अनजान शख्स पर जब शक हुआ तो मंत्रालय के एक अधिकारी ने मुंबई पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने पूछताछ के दौरान उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया और गिरिगांव कोर्ट में पेश किया। उसके बाद युवक को पांच दिन की हिरासत में भेज दिया गया है। हालाकि की पुलिस और कोर्ट को अभी भी कई सवालों के जवाब उस सख्स से जानने बाकी हैं। किसको लेकर आज यानी 8 सितंबर को मुंबई पुलिस शख्स से पूछताछ करेगी। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम हेमंत पवार है और वह धुले का रहने वाला है।

मुंबई में शिंदे और फडणवीस से भी मिले शाह

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुंबई दौरे पर अमित शाह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास पर भी गए। शिंदे-देवेंद्र फडणवीस सरकार बनने के बाद शाह पहली बार मुंबई पहुंचे थे। इस दौरे के दौरान अमित शाह ने पवई में नाइक चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से स्थापित एएम नाइक स्कूल का उद्घाटन भी किया।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram