दिवाली पूजा के दौरान परिवार पर हमला, पुलिस वाहन में तोड़फोड़
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र से दहेज हत्या के मामले में जेल में बंद एक परिवार के कुछ सदस्य दिवाली को अपने बंद घर में पूजा के लिए गए। इसके बाद मृतका के मायके वालों ने घर पर हमला बोल दिया।
पुलिस की मौजूदगी में आरोपियों की पिटाई की गई और पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है।
दरअसल, शास्त्रीनगर के ब्लॉक का रहने वाले दीपक वर्मा पंजाब नेशनल बैंक की खंदक बाजार शाखा में कैशियर है। दीपक की शादी 10 मई को निशा के साथ हुई थी। 21 जुलाई को निशा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। जिसके बाद निशा के मायके वालों ने दीपक और उसके माता-पिता सहित दो भाइयों व एक भाभी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
इस मामले में पुलिस ने दीपक और उसके मां-बाप को जेल भेज दिया। जबकि अन्य तीन आरोपियों को क्लीन चिट दे दी। बताया जाता है ब्रहस्पतिवार को दिवाली के दिन दीपक का भाई और भाभी अपने मां-बाप के मकान में पूजा करने पहुंचे थे। जिसकी जानकारी मिलने पर निशा के मायके वाले वहां आ धमके। मायके वाले और क्षेत्र के अन्य लोगों ने दीपक के घर पर हमला बोल दिया।
इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी हंगामा कर रहे लोगों ने आरोपी की पिटाई की और उसे गाड़ी से खींचने की कोशिश की। विरोध करने पर पुलिस की गाड़ी के शीशे तोड़ डाले। जिसके चलते पुलिस को भी जान बचानी भारी पड़ गई। बाद में पुलिस ने हंगामा कर रही भीड़ को खदेड़ा। अधिकारियों के मुताबिक इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लेते हुए मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review