फिटकरी खोलेगा आपकी बंद किस्मत का ताला... बस अपनाएं ये आसान उपाय
फिटकरी के कुछ आसान उपाय करने से धन, नौकरी या सेहत संबंधी परेशानी को दूर किया जा सकता है. यदि आप नौकरी बदलना चाहते हैं, इंटरव्यू देने जा रहे हैं, धन संबंधी कर्ज से परेशान हैं या बुरी नजर लगने का अंदेशा है तो फिटकरी के ये उपाय आजमा सकते हैं. ज्योतिष में फिटकरी के ऐसे कई उपायों के बारे में बताया गया है जानें..
आप बिना वजह व्यापार में लगातार घाटा झेल रहे हैं तो फिटकरी को काले रंग के कपड़े में लपेटें और उसे मुख्य द्वार पर बांध दें. इससे आपकी दुकान की नकारात्मकता दूर होगी और बुरी नजर से भी बचाव होगा. ज्योतिष के अनुसार फिटकरी का यह उपाय करने से कुछ ही समय में व्यापार-दुकान की नकारात्मकता दूर होती है और व्यापार बढ़ने लगता है.
लगातार कर्ज से परेशान हैं तो फिटकरी के ये उपाय करें. बुधवार के दिन थोड़ी सी फिटकरी पर सिंदूर छिड़कें अब उसे पान के पत्ते से लपेटकर कलावे से बांध दें. इस फिटकरी को शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे किसी भारी चीज से इसे दबा दें. यह काम लगातार तीन बुधवार तक करें. ज्योतिष के अनुसार ऐसा करने से कर्ज से परेशान चल रहे लोगों को काफी राहत मिलती है.
आप किसी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और इंटरव्यू देने वाले हैं तो फिटकरी के 5 टुकड़े, छह नीले फूल और एक बेल्ट (बेल्ट लेदर न हो) को नवमी के दिन मातारानी को अर्पित करें. अब दशमी के दिन इस बेल्ट को किसी कन्या को दे दें, फूल को बहते पानी में प्रवाहित कर दें और फिटकरी को अपने पास रख लें. इसके बाद इंटरव्यू के लिए जाएं. यह उपाय करने से भाग्य आपका साथ देगा और यदि आपने अच्छी तैयारी की है और आप योग्य हैं तो इंटरव्यू में आपको सफलता जरूर मिलेगी.
आपके घर में धन संबंधी परेशानी या संकट है तो इस समस्या के निवारण के लिए रोज सोने से पहले फिटकरी से दांत साफ करें. रोज नहाते समय भी स्नान करने के पानी में फिटकरी डालें और उसी पानी से नहाएं. घर में पोंछा लगाने वाले पानी में भी फिटकरी और नमक डालें और उसी पानी से पोंछा लागवाए. ऐसा करने से आपके जीवन और घर की नकारात्मकता दूर होगी और सफलता पाने के बीच आ रही सारी पारेशानी दूर हो जाएगी.
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review