संजय सिंह ने कहा,उत्तर प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए होगी सार्थक चर्चा ।
नई दिल्ली : रालोद के प्रमुख जयंत चौधरी से मुलाकात के एक दिन बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) उत्तर प्रदेश के प्रभारी व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह से 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए 'रणनीतिक चर्चा' की।आशंका जताई जा रही है कि जल्द ही ये गठबंधन भी उजागर होने वाला है ।
अखिलेश से मुलाकात के बाद यहां पत्रकारों से संजय सिंह ने कहा,उत्तर प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए साझा एजेंडे पर'रणनीतिक चर्चा'की।'' सपा के साथ गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा, 'चर्चा अभी शुरू हुई है..अच्छी सार्थक चर्चा हुई है और हम आपको बाद में बताएंगे।''
सिंह ने पहले भी अखिलेश से मुलाकात की थी लेकिन कहा था कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ेगी। सिंह मंगलवार को 'आजादी के अमृत महोत्सव' के मौके पर सपा महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव की किताब''राजनीति के उस पार''के विमोचन पर यहां आयोजित कार्यक्रम में मौजूद थे। कार्यक्रम में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव और अखिलेश भी मौजूद थे और मुलायम ने देश हित में भ्रष्टाचार और महंगाई के खिलाफ सभी से एकजुट होकर आगे आने का आह्वान किया था।
अखिलेश ने आगामी चुनावों के लिए सीटों के बंटवारे पर चर्चा के लिए मंगलवार को रालोद प्रमुख से मुलाकात की थी। उसके बाद जयंत ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से अखिलेश यादव के साथ फोटो के साथ ट्वीट किया, 'बढ़ते कदम।' वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जयंत चौधरी के साथ अपनी फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, 'जयंत चौधरी के साथ बदलाव की ओर।'' अखिलेश ने अपने बयानों में बार-बार कहा था कि उनकी पार्टी छोटे दलों के साथ गठबंधन के लिए तैयार है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review