उत्तराखंड: अग्निवीर महिला उम्मीदवारों के लिए काम की खबर, अब मिलेगी ये छूट
वायु सेवा में अग्निवीर का ख्वाब देख रही उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। अग्निवीर वटु भर्ती के लिए पहाड़ी क्षेत्र की महिलाओं को लंबाई में पांच सेमी की छूट दी गई है। इसमें महिला उम्मीदवारों को भर्ती में छूट दी जाएगी। पहाड़ में महिलाओं की लंबाई कम होती है। ऐसे में वायु सेना के विंग कमांडर एके सारस्वत ने प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशक हरबीर सिंह को इस सन्दर्भ में पत्र लिखा था।
निदेशक हरबीर सिंह ने बताया की भर्ती में 10वीं पास और आइटीआइ पास को 20 अंक, 10वीं पास और दो से तीन साल के डिप्लोमा पर 30 अंक, 12वीं पास और एक वर्षीय आइटीआइ पास को 30 अंक, 12वीं पास और दो साल के आइटीआइ पास को 40 अंक, 12वीं पास और डिप्लोमा धारक को 50 अंक का बोनस दिया जाएगा।
इस वेबसाइट पर कर सकते हैं उम्मीदवार आवेदन
भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर योजना के तहत भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन जारी किया है।
इच्छुक उम्मीदवार अग्निवीर वायु की आधिकारिक वेबसाइट anipathvayu.cdc.i के माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
अविवाहित पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 मार्च 2023 से शुरू हो गई है।
आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2023 है।
इन पदों पर चयनित होने के लिए लिखित परीक्षा 20 मई 2023 से आयोजित की जाएगी।
उम्मीदवारों की उम्र 21 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए
बता दें उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।अगर इस भर्ती के लिए 21 साल से ऊपर के उम्मीदवार आवेदन करते हैं तो उनका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review