यूपी के बाद उत्तराखंड में चला पीला पंजा…!

यूपी के बाद उत्तराखंड में चला पीला पंजा…!

हल्द्वानी: यूपी के बाद उत्तराखंड में भी पीला पंजा चलना शुरु हो गया है। हल्द्वानी में आज पुलिस फोर्स समेत शासन प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी अतिक्रमण पर कार्रवाई करने पहुंचे। हल्द्वानी के नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ अभियान की आलोचना और विरोध कर रहे हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश और नगर निगम पार्षद नेता प्रतिपक्ष रवि जोशी को पुलिस ने उनके घरों में ही नजर बंद किया। उनके घरों में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। फिलहाल विधायक के आवास संकलन के बाहर पुलिस और कांग्रेसी नेताओं की नोकझोंक चल रही है

आपको बता दें कि इन दिनों हल्द्वानी नगर निगम की टीम शहर की सड़कों से अतिक्रमण हटाने का काम कर रही है। टीमों को विरोध का सामना भी करना पड़ रहा है। बता दें कि अभी तक निगम नैनीताल रोड बरेली रोड और मंगल पड़ाव सब्जी मंडी से अतिक्रमण हटा चुकी है।

आज मंगल पड़ाव स्थित मछली बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू हुआ।इस दौरान कांग्रेस विधायक और नेताओं ने कहा कि नगर निगम जानबूझ कर गरीब लोगों को निशाना बना रही है। नगर निगम के सदन प्रतिपक्ष रवि जोशी ने बताया की नगर निगम की एकतरफा कार्यवाही के विरोध में उन्हें वहां पहुंचना था लेकिन पुलिस ने उन्हें बाहर ही नहीं निकलने दिया। दूसरी ओर विधायक सुमित हृदयेश को घर में नजर बंद किया गया और बाहर पुलिस फोर्स तैनात की गई।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram