New Rules from 1st December 2022: 1 दिसंबर से लागू होंगे ये नए नियम, करना पड़ सकता है जेब खाली

New Rules from 1st December 2022: 1 दिसंबर से लागू होंगे ये नए नियम, करना पड़ सकता है जेब खाली

New Rules from 1st December 2022 : 2 दिन बाद नवंबर खत्म होने वाला है और साल का आखिरी महीना दिसंबर (1st December 2022) शुरू होने जा रहा है। चुंकी देश में हर महीने की पहली तारीख को आमतौर पर कुछ बदलाव होते हैं। कोई नया नियम अमल में आता है या किसी पुराने नियम में संशोधन होता है,ऐसे में एक दिसंबर से कई नियम बदलने जा रहे है, जिससे आपकी जेब पर भी सीधा असर पड़ेगा। दिसंबर में गैस सिलेंडर की कीमतों (Gas Cylinder Price), जीवन प्रमाण पत्र लास्ट डेट से लेकर ट्रेन के टाइम टेबल (Train Time Table) समेत कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं।

LPG गैस कीमतों में होगा बदलाव

देशभर में हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर के दाम तय किये जाते हैं। पिछले महीने सरकार ने 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कमी की थी। हालांकि, 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत यथावत बनी हुई है। अब संभावना है कि 1 दिसंबर को एलपीजी गैस सिलेंडर के नए दाम की घोषणा हो सकती है। ग्लोबल मार्केट में गैस की कीमतों में इजाफा को देख अनुमान लगाया जा रहा है की इस महीने सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि हो सकती है।

जमा कर दें लाइफ सर्टिफिकेट

पेंशनरों के लिए जरूरी खबर है। पेंशन पाने के लिए अपना लाइफ सर्टिफिकेट 30 नवंबर 2022 से पहले जमा कर दे। अगर आप अपना सर्टिफिकेट जमा नहीं करते हैं तो आपकी पेंशन भी रुक सकती है। पेंशनभोगी व्यक्तिगत रूप से या ऑनलाइन शाखा में जाकर जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। उन्हें यह काम 30 नवंबर तक पूरा करना होगा नहीं तो उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

स्कूल के समय बदलाव

हरियाणा के स्कूलों में 1 दिसंबर से समय बदल जाएगा। स्कूल शिक्षा निदेशालय हरियाणा के बयान के अनुसार, राज्य के स्कूलों के लिए 1 शिफ्ट में चलने वाली स्कूल सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक लगेंगी। वहीं डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में पहली शिफ्ट सुबह 7:55 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक जबकि दूसरी पाली दोपहर 12:40 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। 

ट्रेनों के समय में होगा बदलाव

1 दिसंबर में ठंड बढ़ जाने और कोहरे की वजह से कई ट्रेनों के समय में बदलाव होता है। इसके अलावा दर्जनों ट्रेनों को कैंसिल भी किया जाता है। रेल यात्री अपनी योजना बनाने से पहले रद्द और आंशिक रूप से रद्द की गई ट्रेनों की सूची देखें।

महंगे होंगी Hero MotoCorp की टू-व्हीलर्स

देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी हीरो मोटोकार्प (Hero MotoCorp) अपनी मोटरसाइकिल और स्कूटर के एक्सशोरूम कीमतों को बढ़ाने का फैसला लिया है। दोनों ही टू-व्हीलर पर नई कीमतें 1 दिसंबर 2022 से लागू होंगे। टू-व्हीलर की कीमतों में 1500 रुपये तक की वृद्धि की जाएगी। मार्केट और गाड़ियों के मॉडल के हिसाब से बढ़ाई जाने वाली कीमतें अलग-अलग होंगी।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram