किसी महिला को आवारा, छम्मक-छल्लो, आइटम बोलना पड़ेगा भारी, हो जाएगी सजा

किसी महिला को आवारा, छम्मक-छल्लो, आइटम बोलना पड़ेगा भारी, हो जाएगी सजा

अब कुछ लोगों के लिए लड़कियों और महिलाओं को बदनाम करना, उन पर भद्दी टिप्पणियां करना एक फैशन बन गया है। अगर वह महिलाओं पर भद्दे कमेंट्स और अश्लील इशारे नहीं करता तो मानो उसका पेट ही नहीं भरता। वैसे तो पुलिस-प्रशासन ऐसे लोगों के प्रति काफी सख्त होता है और जरूरत पड़ने पर उनकी अच्छी तरह से खातिरदारी भी करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आईपीसी (IPC) के तहत ऐसे लोगों को कड़ी सजा का भी प्रावधान है। 

दरअसल, नेशनल क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो यानी एनसीआईबी (NCIB) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक पोस्ट कर इस बारे में एक अहम जानकारी दी है। ट्वीट में लिखा है, 'अगर कोई व्यक्ति किसी महिला को आवारा, छम्मक-छल्लो, आइटम, डायन, कालामुखी, चरित्रहीन जैसे शब्दों से संबोधित करता है या फिर अश्लील इशारे ही करता है, जिससे उसका सम्मान भंग होता है, तो उसे आईपीसी (IPC) की धारा 509 के तहत 3 वर्ष तक सजा या आर्थिक दंड या दोनों हो सकता है।’ 

एनसीआईबी (NCIB) का यह ट्वीट 

16 दिसंबर को किए गए इस ट्वीट को अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं, वहीं यूजर्स तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, '3 साल क्या होगा, जिंदगी बर्बाद करनी है तो मर्दों की ही फांसी का इंतजाम कर दो ' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'ये शब्द आपस में बहुत आम हैं, लेकिन समस्या जब या तो उनके बोलने का उद्देश्य किसी का अपमान करना हो, जो वास्तव में बुरा है या किसी महिला को इन शब्दों से आपत्ति है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram