IPL 2023 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की तैयारियां शुरू, मिनी ऑक्शन में शामिल होंगे 14 देशों के 991 प्लेयर

IPL 2023 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की तैयारियां शुरू, मिनी ऑक्शन में शामिल होंगे 14 देशों के 991 प्लेयर

IPL 2023 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 की तैयारी शुरू हो गईं हैं। इस बार मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को कोच्चि में आयोजित होने का रहा है। जिसमें कुल 991 क्रिकेटर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है उनमें से 714 भारतीय हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अनुसार इस बार के आईपीएल में खेलने के लिए नीलामी में 14 देशों के खिलाड़ी शामिल होने जा रहे हैं। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने बताया है कि इस बार मिनी ऑक्शन में 30 विदेशी प्लेयर सहित 87 खिलाड़ियों की बोली लग सकती है।

क्या कहना है बीसीसीआई सचिव जय शाह ने?

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने अपने बयान में कहा कि, 'यदि अगले सीजन में फ्रेंचाइजीज को अपनी स्क्वॉड में अधिकतम 25 खिलाड़ियों को रखने की अनुमति ही रहती है, तो इस तरह से मिनी ऑक्शन में कुल 87 खिलाड़ियों पर बोली हो सकती है, इनमें 30 विदेशी प्लेयर भी शामिल होंगे।' 

 57 क्रिकेटर ऑस्ट्रेलिया के होंगे शामिल

इस मिनी ऑक्शन में कुल 277 विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे, इसमें ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा 57 क्रिकेटर शामिल होंगे। इसके बाद साउथ अफ्रीका के 52, वेस्टइंडीज के 33, इंग्लैंड के 31, न्यूजीलैंड के 27, श्रीलंका के 23, अफगानिस्तान के 14, आयरलैंड के 8, नीदरलैंड के 7, बांग्लादेश के 6, यूएई के 6, जिम्बाब्वे के 6, नामीबिया के 5 और स्कॉटलैंड के 2 खिलाड़ी भी शामिल हैं।

इस नीलामी में 786 अनकैप्ड प्लेयर रहेंगे

मिनी ऑक्शन में शामिल कुल खिलाड़ियों में 185 कैप्ड (नेशनल टीम में खेल चुके) और 786 अनकैप्ड प्लेयर शामिल होंगे। वहीं एसोसिएट देशों के 20 खिलाड़ी हैं, इनमें से 604 भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी हैं, जिसमें से 91 इससे पहले भी आईपीएल खेल चुके हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram