होली के रंगों में जमकर झूमे मेरठ पुलिस के जवान, जमकर नाचे कप्तान

होली के रंगों में जमकर झूमे मेरठ पुलिस के जवान, जमकर नाचे कप्तान

मेरठ। पिछले कई दिनों से होली और रमजान के जुम्मे की नमाज पर सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर कड़ी ड्यूटी निभा रहे पुलिसकर्मियों ने अपनी जिम्मेदारी निभाने के बाद शनिवार को जमकर होली खेली। इस दौरान पुलिस लाइन में होली मिलन समारोह के दौरान छोटे-बड़े का भेदभाव भुलाकर अधिकारियों ने भी जमकर अबीर और गुलाल उड़ाया।

पुलिस लाइन में आयोजित होली मिलन समारोह में एसएसपी विपिन ताडा, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह सहित कई सर्किल के सीओ और थानेदारों सहित पुलिसकर्मियों ने होली मिलन समारोह मनाया। 

एसएसपी विपिन ताडा सहित तमाम अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को रंग और गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। पुलिसकर्मियों की होली में अधिकारियों ने सारे भेदभाव भुलाते हुए सभी पुलिसकर्मियों को गले लगाया और जमकर हुड़दंग मचाया।

डीजे पर 'बलम पिचकारी' जैसे गानों पर कप्तान सहित सभी अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों के साथ ठुमके लगाते हुए मस्ती के साथ होली का त्यौहार मनाया। शहर के तमाम थाने भी शनिवार को होली के रंगों में सरोबार दिखाई दिए और थानों में भी जमकर होली खेली गई।

बताते चलें कि इस बार होली और रमजान के जुम्मे की नमाज एक दिन होने के कारण पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर पिछले काफी दिनों से एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए थे। दोनों त्यौहार शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद शनिवार को पुलिसकर्मियों ने अपनी होली मनाई।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram