August (Doggy) अगस्त को ढूढने वाले को 15 हजार का इनाम

August (Doggy) अगस्त को ढूढने वाले को 15 हजार का इनाम

मेरठ में रहस्यमयी परिस्थितियों में एक  पालतू डॉगी  बीते माह की 24 तारीख को कहीं गायब हो गया,लेकिन तभी से घर के लोग उसे खोज रहे थे, डॉगी का घर का नाम अगस्त है जो कि करीब 8 वर्ष का है,उसे बच्चे की  तरह पालने वाले परिवार के लोगों के द्वारा अब तक लगातार उसे खोजने के लिए खूब कोशिश की जा रही हैं। लेकिन अगस्त के कहीं पता नहीं लग पाया है। आलम ये है कि परिवार ने पालतू कुत्ते August (Doggy) को ढूंढ कर लाने वाले को 15000 रुपये के इनाम देने की भी घोषणा कर दी है।

दरअसल  मेरठ के जिमखाना मैदान इलाके में रहने वाले मिश्रा दम्पत्ति का अगस्त नाम का कुत्ता था परिवार के चहेते कुत्ते अगस्त  को मिश्रा दंपति की बेटी मेघा ने उस वक्त दिल्ली में एक एनजीओ से गोद लिया था जब वो पढाई क़रतीं थीं,मेघा तीन साल पहले नौकरी करने लंदन चली गईं,तब से अगस्त की देखभाल मेघा की माँ और पिता करते हैं, 24 सितंबर को अचानक अगस्त कही लापता हो गया। मिश्रा दंपति ने अपने कुत्ते को खोजने के लिए खूब भागदौड़ की  लेकिन अगस्त का  कहीं पता नहीं लग पाया है। मिश्रा दंपत्ति जब कई दिनों तक भी अगस्त को नहीं खोज पाए तो मेघा भी एक सप्ताह की छुट्टी पर लंदन से मेरठ उसे  खोजने आ गईं, मेघा की मां प्रेरणा मिश्रा बताती हैं कि उनका पालतू August (Doggy) अगस्त परिवार का महत्वपूर्ण सदस्य है लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पा रहा है,वे कहती हैं कि पहले उसे खोजकर लाने के लिए 5000  रुपये के इनाम की घोषणा की थी,अब बढाकर 15 हजार कर दी गयी है,लेकिन अभी तक भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

बता दें कि डॉगी अगस्त 8 साल का है मिक्स ब्रीड का डॉगी है और अंतिम बार वह 24 सितंबर की शाम को देखा गया था ,जिमखाना ग्राउंड से यह August (Doggy) डॉगी लापता हुआ है  परिवार वालों ने उसके इश्तिहार भी दीवारों पर लगाए हैं। लंदन से आने के बाद से मेघा हर वो कोशिश कर रही हैं जिससे उन्हें अगस्त के सुराग मिल सके,वो कहती कि उन्हें अपने pet  अगस्त से बहुत लगाव है ।

मेघा का कहना है कि अगर वो सात दिन में उसे खोजने में कामयाब नहीं होती हैं तो वो अपनी छुट्टी 7 दिन और बढ़वा सकती हैं ,वो बताती हैं कि हालांकि वो दीपावली पर छुट्टी लेकर आने वाली थीं लेकिन अगस्त की वजह से उन्हें पहले ही आना पड़ा है , फिलहाल वो हर वो प्रयास कर रही हैं जिससे उनका अगस्त उन तक पहुंच सके।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram