उत्तराखंड: रोडवेज बस में महिला बैंककर्मी के साथ युवक ने की गंदी हरकत, युवती ने रास्ते में रुकवाई गाड़ी

उत्तराखंड: रोडवेज बस में महिला बैंककर्मी के साथ युवक ने की गंदी हरकत, युवती ने रास्ते में रुकवाई गाड़ी

हल्द्वानी: उत्तराखंड में एक बार फिर एक मनचला युवक बस में बैठी युवती के लिए परेशानी का कारण बना है। हल्द्वानी निवासी युवती जब गदरपुर से अपने घर आ रही थी तो व्यक्ति ने रास्ते में उसके साथ छेड़छाड़ की। जिसके बाद युवती ने बस को टीपी नगर पुलिस चौकी के पास रुकवाया और बाद में मुकदमा भी दर्ज कराया।

दरअसल मुखानी निवासी एक युवती गदरपुर की बैंक शाखा में काम करती है। जब वह बीती शाम हल्द्वानी के लिए गदरपुर से रवाना हुई तो उसे एक मनचले कि गलत हरकतों का सामना करना पड़ा। जब बस बेल बाबा के पास पहुंची तो एक व्यक्ति उसकी बगल की सीट पर आकर उसके पैरों को अपने पैरों से स्पर्श करने लगा।

महिला के विरोध करने के बावजूद वह अपने शरीर को महिला के शरीर से स्पर्श करने लगा। इस दौरान महिला ने चुपके से 1090 पर कॉल किया और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद टीपी नगर के पास बस को रुकवाया। बता दें कि व्यक्ति ने जाते-जाते अपना नाम ललित चंद्र बताया था और इस दौरान उसने युवती को धमकी भी दी।


बहरहाल, युवती ने इस घटना के तुरंत बाद कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। छानबीन और उसकी तलाश की जा रही है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram