Hathras incident: भोले बाबा को तत्काल गिरफ्तार करे प्रदेश सरकार: मायावती

Hathras incident: भोले बाबा को तत्काल गिरफ्तार करे प्रदेश सरकार: मायावती

- कहा- राजनीति के लिए गिरफ्तारी टालना उचित नहीं
 
लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने हाथरस हादसे के लिए सूरज पाल उर्फ भोले बाबा को ही जिम्मेदार माना है। उन्होंने बाबा की तत्काल गिरफ्तारी मांग करते हुए कहा है कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए बाबा की गिरफ्तारी को नहीं टाला जाना चाहिए। उन्होंने ऐसे सभी बाबाओं के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है, जो गरीब और भोली जनता को धर्म के नाम पर बेवकूफ बनाते हैं।

बता दें कि सार्वजनिक तौर पर भोले बाबा के गिरफ्तारी की मांग करने वाली बसपा सुप्रीमो पहली नेता हैं। बसपा सुप्रीमो की इस मांग के सियासी मायने तलाशे जा रहे हैं। मायावती ने शनिवार को एक्स पर जारी बयान में कहा कि इस मामले में सरकार को अपना राजनैतिक स्वार्थ नहीं देखना चाहिए। ऐसे बाबाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि आगे लोगों को अपनी जान ना गंवानी पडे़।

बसपा सुप्रीमों ने दलित, पिछड़े और गरीब लोगों को भी ऐसे पाखंड से दूर रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि भोले बाबा जैसे अनेकों बाबाओं द्वारा अंधविश्वास व पाखंडवाद फैलाने से गरीब लोग बहकावे में आकर अपनी जान गंवा दे रहे है। उन्होंने दलितों और गरीबों को सलाह देते हुए कहा कि बाबाओं के बहकावे में आने से उनका दुख व पीड़ा दूर नहीं हो सकता है। दलितों और गरीबों को अपनी तकदीर बदलने के लिए डॉ. भीमराव आंबेडकर के बताए रास्तों पर चलना होगा। उन्होंने लोगों को बसपा के अभियान के साथ जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि बसपा जुड़कर ही लोग हाथरस जैसे कांड से बच सकते हैं।

बसपा सुप्रीमो रविवार को तमिलनाडु जाकर वहां के प्रदेश अध्यक्ष के. आर्मस्ट्रांग को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। मायावती ने कहा कि तमिलनाडु में बसपा के कर्मठ एवं समर्पित नेता की हत्या से पूरे समाज में दुख व आक्रोश की लहर है। सरकार को अविलम्ब सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं को आगे रोका जा सके।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram