RBI ने दी बड़ी राहत, नहीं बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगा नहीं होगा आपका कर्ज
भारतीय रिजर्व बैंक ने बड़ी राहत दी है। तीन दिन से चल रही आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी के बैठक के बाद RBI गर्वनर शक्तिकांत दास ने कहा कि रेपो रेट में बढ़ोतरी का फैसला नहीं लिया गया है। हालांकि ग्लोबल स्थितियां चुनौतीपूर्ण हैं और इसके असर से भारतीय स्थितियों पर भी असर देखा गया है।आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति ने बहुमत के साथ ये फैसला लिया है। वित्त वर्ष 2024 के लिए आरबीआई ने आर्थिक विकास दर में इजाफा करते हुए इसे 6.4 फीसदी से बढ़ाकर 6.5 फीसदी कर दिया है। इस तरह आरबीआई को देश की ग्रोथ में बढ़ोतरी का भरोसा है।
वित्त वर्ष 2024 के लिए आरबीआई ने GDP का अनुमान 6.4 फीसदी से बढ़ाकर 6.5 फीसदी किया है। इसके अलावा वित्त वर्ष 2024 की सभी तिमाही के लिए ग्रोथ अनुमान यहां जानें-
वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में ग्रोथ रेट 7.8 फीसदी
वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही में ग्रोथ रेट 6.2 फीसदी
वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में ग्रोथ रेट 6.1 फीसदी
वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में ग्रोथ रेट 5.9 फीसदी
महंगाई पर आरबीआई गवर्नर ने कहा कि "महंगाई के मोर्चे पर देश के केंद्रीय बैंक के सामने अभी भी कई चुनौतियां हैं और हमारा काम अभी खत्म नहीं हुआ है। जब तक महंगाई दर आरबीआई के तय लक्ष्य के करीब या इसके तहत नहीं आ जाती है, हमें लगातार काम करना होगा।"
आरबीआई ने वित्त वर्ष 2024 के लिए महंगाई दर का अनुमान 5.3 फीसदी से घटाकर 5.2 फीसदी कर दिया है। पूरे साल की बात करें तो वित्त वर्ष 2024 के लिए महंगाई दर का अनुमान इस प्रकार है-
वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में महंगाई दर 5.1 फीसदी
वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही में महंगाई दर 5.4 फीसदी
वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में महंगाई दर 5.4 फीसदी
वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में महंगाई दर 5.2 फीसदी
6.5 फीसदी पर रहेगा रेपो रेट- वित्त वर्ष 2023-24 के पहले मॉनिटरी पॉलिसी के तहत गर्वनर शक्तिकांत दास ने रेपो रेट में बढ़ोतरी नहीं करने की जानकारी दी है। अब आरबीआई रेपो रेट 6.50 फीसदी पर ही रहेगा। वित्त वर्ष 2022-23 के लिए सरकार ने रेपो रेट में आखिरी बढ़ोतरी 8 फरवरी 2023 को की थी।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review