गर्मियों में सूरज की तपिश छुड़ाएगी पसीना, इन आदतों से करें परहेज
गर्मी बढ़ने लगी है और आने वाले तीन चार महीने में सूरज की तपिश और पसीना छुड़ाएगी। ऐसे में हमें अपने खानपान को लेकर खासी सतर्कता भी बरतनी होगी। इस मौसम में कैसे हम खुद को स्वस्थ और तरोताजा रखें इसके लिए अपने डाइट में भी बदलाव की जरूरत है। अक्सर देखा जाता है कि बेहतर समझ न होने के चलते कुछ लोग मौसम के अनुरूप भोजन नहीं करते, इसका नतीजा यह होता वे बीमारियों का शिकार हो जाते हैं।
इन खाद्य पदार्थों का करें सेवन
हल्का व सुपाच्य भोजन लें।
बच्चों की परीक्षा चल रही हैं ऐसे में उन्हें नारियल पानी, छांछ उपयोग करने पर जोर दें।
इस महीने हरी सब्जियां ले सकते हैं, इससे शरीर को प्रचुर मात्रा में आयरन मिलता रहेगा।
गर्मी के शुरुआती वाले दिनों में वजन कम करने के लिए अमरूद, बेर का सेवन करें।
रेशेदार खाद्य पदार्थ खाएं, भोजन के बीच में लंबा अंतराल न होने दें।
टमाटर, खीरा, कच्चा हरा प्याज, तरबूज खूब खाएं। एक गिलास जीरा पानी, सब्जियों का जूस अधिक मात्रा में लें।
दही, छाछ, लस्सी में भूना जीरा अथवा काला नमक मिलाकर सेवन करें।
बदहजमी होने पर घर में बने नींबू पानी और पुदीना पानी पीएं।
इन आदतों से करें परहेज
ज्यादा समय खाना पैक रहने से बैक्टीरिया पनपने की संभावना बन जाती है, ऐसे में लंच टिफिन को पांच से छह घंटे के अंदर खा लें।
गर्मियों के मौसम में चाय और गर्म काफी से परहेज करें।
खाने में जंक फूड़ को कम से कम करें, तले-भुने खाने से भी परहेज करें।
गर्म तासीर वाले फल जैसे चेरी, आडू कम से कम मात्रा में लें।
ज्यादातर ड्राइफ्रूट्स में वसा अधिक होती है, इसलिए इस मौसम में इन्हें कम मात्रा में ही लें।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review