अतीक अहमद के दोनों बेटों की रिहाई पर मना जश्न, “शेर इज बैक” के लगे नारे

अतीक अहमद के दोनों बेटों की रिहाई पर मना जश्न, “शेर इज बैक” के लगे नारे

प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटों की रिहाई हो चुकी है। उनकी रिहाई को गोपनीय रखा गया था लेकिन जैसे ही दोनों बेटों की रिहाई हुई तो सड़को पर काफी संख्या में लोगों ने जश्न मनाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे लेकर पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस का कहना है कि आखिर कैसे लोगों को उनकी रिहाई की जानकारी मिली इस बात का पुलिस पता लगा रही है और उन लोगों की तलाश कर रही है जिन्होनें सड़कों पर हुड़दंग मचाया।

बता दें कि 9 अक्टूबर को अतीक अहमद के दोनों बेटे एहजम और आबान को राजरूपपुर के बाल सुधार गृह से छोड़ दिया गया था। दोनों की कस्टडी अतीक की बहन को मिली है। अतीक की बहन उनको अपने साथ कार में ले ई। लेकिन इटावा पहुंचते ही लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। काफिले में कई घुड़सवार भी नजर आए।

एहजम और आबान की रिहाई पर सड़को पर उनके समर्थकों ने लंबा काफिला निकालकर जश्न मनाया। उनकी गाड़ी के पीछे दर्जनों बाइकें और कारें चल रही थी। इस दौरान पटाखे फोड़े गए और शेर इज बैक के नारे भी लगाए गए।

पुलिस ने इस मामले में सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने वालों और माफिया के बेटों के काफिले में शामिल लोगों की पहचान शुरू कर दी है। वीडियों में तमाम गाड़ियों के नंबर भी मिले हैं जिनके आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram