सेक्स विषय पर इस स्‍टडी को पढ़कर दंग रह जाएंगे आप, चौंकाने वाले हैं आंकड़े

सेक्स विषय पर इस स्‍टडी को पढ़कर दंग रह जाएंगे आप, चौंकाने वाले हैं आंकड़े

सेक्‍स ऐसा विषय है, जिस पर बात करने से हमारे देश में लोग कतराते हैं। व‍िदेशों में जो सेक्‍स और इंसान की आयु के बीच कनेक्‍शन पर ऐसी स्‍टडीज की जा रही हैं। जापान की यामागाटा यूनिवर्सिटी की एक स्‍टडी में सामने आया है कि कम कामेच्छा (low libido) वाले पुरुषों में समय से पहले मौत होने की संभावना लगभग दोगुनी (1.82 गुना) होती है। स्‍टडी इसलिए महत्‍वपूर्ण है क्‍योंकि इसे करीब एक दशक की गहन रिसर्च के बाद पेश किया गया है।  

यह स्‍टडी पीएलओएस वन मैगजीन में पब्लिश हुई है। स्‍टडी कहती है कि कम सेक्स ड्राइव वाले पुरुषों में जल्दी मौत होने की संभावना अधिक होती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि लगातार कम कामेच्छा खराब आदतों का संकेत है जैसे- ज्‍यादा स्‍मोकिंग करना और शराब पीना। इन सबसे क्रोनिक डिजीज का जोखिम बढ़ जाता है। 

जापान के विशेषज्ञों ने 10 साल से भी ज्‍यादा समय तक जापान के 20 हजार से अधिक पुरुषों और महिलाओं के मेडिकल रिकॉर्ड को टटोला और सर्वे में दिए गए जवाबों का अध्‍ययन किया। डेटा से पता चलता है कि 40 साल से अधिक उम्र के पुरुष जिनमें यौन रुचि (sexual interest) कम थी, उनमें कैंसर से मरने की संभावना लगभग दोगुनी और इसके साथ ही हार्ट ड‍िजीज से मौत का जोखिम डेढ़ गुना ज्‍यादा था।

रिसर्चर्स का कहना था कि यह तो माना जाता है कि सेक्‍सुअल एक्टिविटीज और सेक्‍सुअल संतुष्टि से व्‍यक्ति के मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य को फायदा होता है, लेकिन सेक्‍सुअल इंटरेस्‍ट और इंसान की लंबी उम्र के बीच क्या संबंध है इसके बारे में आज तक कोई रिसर्च नहीं की गई थी। यह अपने तरह की पहली स्‍टडी है, जिसमें सेक्‍सुअल इंटरेस्‍ट और हृदय और कैंसर मृत्यु दर के बीच संबंधों की जांच की गई है।   

अपनी रिसर्च में वैज्ञानिकों पाया क‍ि खराब लाइफस्‍टाइल के कारण पुरुषों की सेक्स ड्राइव कम हो गई थी। शोध का एक खास पहलू यह है कि पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में कम कामेच्छा के मामले ज्‍यादा थे, लेकिन इसका उनकी मृत्‍यु दर से कोई संबंध नहीं मिला।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram