Exit Poll में योगी की जीत की पाकिस्तानी मीडिया को भी नज़र…!
लखनऊ: सात मार्च को हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आने वाले हैं. लेकिन इससे पहले एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए हैं जिसमें योगी आदित्यनाथ की पार्टी भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है. उत्तर प्रदेश के चुनावों को लेकर पाकिस्तान में भी दिलचस्पी बनी हुई है. एग्जिट पोल के नतीजों पर भी पाकिस्तान की मीडिया नजर बनाए हुए हैं.
पाकिस्तान का प्रमुख अखबार 'डॉन' क्या बोला...
डॉन ने एग्जिट पोल के नतीजों के आधार पर अपनी रिपोर्ट को हेडिंग दी है, 'मोदी की पार्टी उत्तर प्रदेश चुनाव जीतने के लिए तैयार.' अखबार ने लिखा कि नरेंद्र मोदी की हिंदू राष्ट्रवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश के चुनावों में एक शानदार जीत की उम्मीद थी लेकिन एग्जिट पोल के नतीजे दिखा रहे हैं कि उन्हें बहुमत तो मिल रहा है लेकिन पिछली बार के चुनाव से उनकी सीटें कम हुई हैं. हालांकि, अखबार ने एग्जिट पोल के नतीजों की विश्वसनीयता पर सवाल भी उठाए हैं.
डॉन की रिपोर्ट में लिखा गया, 'भारत में एग्जिट पोल हमेशा विश्वसनीय नहीं होते हैं लेकिन चार एग्जिट पोल का औसत निकालने पर ये संकेत मिलता है कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 240 सीटें जीतेगी. 403 सीटों वाले उत्तर प्रदेश में बहुमत के लिए ये पर्याप्त से अधिक सीटें हैं.'
रिपोर्ट में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का भी जिक्र किया गया है. रिपोर्ट में लिखा गया, 'बीजेपी की प्रमुख विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी ने चुनावों में रोजगार और बढ़ती महंगाई का मुद्दा उठाकर चुनाव जीतने की कोशिश की मगर एग्जिट पोल के अनुमानों में बताया गया है कि अखिलेश यादव की पार्टी 150 सीटों पर ही सिमटकर रह जाएगी.' अखबार ने लिखा है कि विशेषज्ञों का मानना है कि यूपी चुनाव के नतीजे ये तय करेंगे कि अगले प्रधानमंत्री चुनाव में नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे या नहीं.
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review