फोन टैपिंग मामले में प्रियंका गांधी का बड़ा बयान , कहा - मेरे बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करा रही योगी सरकार
मेरे बच्चों के Instagram हैक किए गए - प्रियंका गांधी
उप्र की महिलाओं देख लो, आपने अंगड़ाई ली और प्रधानमंत्री आपके सामने झुक गए- प्रियंका गांधी
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है , फोन टैपिंग मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का बड़ा बयान सामने आया है.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक किए जा रहे हैं , इससे पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर फोन टैपिंग का बड़ा आरोप लगाया था ।
वहीं प्रयागराज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम पर प्रियंका गांधी ने कहा - उत्तर प्रदेश की महिलाओं से मैंने कहा था कि आप अपनी शक्ति पहचानों , आज आपकी शक्ति के सामने इस देश के प्रधानमंत्री झुक रहे हैं ।
उन्होंने ये घोषणाएं 5 सालों में क्यों नहीं की ? चुनाव से पहले क्यों कर रहे हैं । बता दें कि उत्तर प्रदेश में इस वक्त फोन टैपिंग का मामला गरमाया हुआ है. UP के पूर्व CM अखिलेश यादव ने दावा किया था कि प्रदेश सरकार उनके फोन टैप करती है और मुख्यमंत्री योगी उनके फोन की बातचीत सुनते हैं ।
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज में आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में 1000 करोड़ रुपये की राशि स्वयं सहायता समूहों के बैंक खाते में ट्रांसफर की और 202 टेक होम राशन प्लांट का भी शिलान्यास किया.
प्रधानमंत्री ने कन्या सुमंगल योजना के तहत भी एक लाख से अधिक लाभार्थियों को 20 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि ट्रांसफर की. इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रयागराज हजारों सालों से हमारी मातृशक्ति की प्रतीक मां गंगा-यमुना-सरस्वती के संगम की धरती रही है.
आज ये तीर्थ नगरी नारी-शक्ति के इतने अद्भुत संगम की भी साक्षी बन रही है. यूपी में विकास और महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए जो काम हुआ है, वो पूरा देश देख रहा है ।।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review