PM मोदी की मौजूदगी में आज शाम 4 बजे होगा योगी का राजतिलक, डिप्टी CM पर सस्पेंस बरकरार

PM मोदी की मौजूदगी में आज शाम 4 बजे होगा योगी का राजतिलक, डिप्टी CM पर सस्पेंस बरकरार

लखनऊ: योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही वे प्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन जाएंगे जो पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद दोबारा प्रदेश की सत्ता संभालेंगे। गुरुवार को भाजपा के विधानमंडल दल ने योगी को सर्वसम्मति से अपना नेता चुन लिया। इसके बाद योगी ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया। उन्होंने योगी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। योगी शुक्रवार शाम चार बजे अटल बिहारी वाजपेयी इकाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भव्य समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक गृहमंत्री अमित शाह, सह पर्यवेक्षक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और संगठन प्रभारी राधामोहन सिंह की मौजूदगी में लोकभवन में एनडीए के विधानमंडल दल की बैठक हुई। भाजपा के वरिष्ठ विधायक सुरेश खन्ना ने योगी आदित्यनाथ के नाम का प्रस्ताव रखा। सूर्य प्रताप शाही, बेबीरानी मौर्य, नंदगोपाल गुप्ता नंदी, राम नरेश अग्निहोत्री और सुशील शाक्य ने प्रस्ताव का समर्थन किया। इसके बाद योगी को सर्वसम्मति से नेता चुन लिया गया। अपना दल (एस) के आशीष पटेल और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने भी समर्थन देने की घोषणा की।

करीब 45 मंत्री ले सकते हैं शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल योगी आदित्यनाथ को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। उनके साथ करीब 45 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं।

37 साल बाद एक ही दल दोबारा सत्ता में

योगी के सत्ता संभालते ही यूपी में बीते 37 वर्षों में पहला मौका होगा जब किसी एक दल की सरकार दोबारा सत्ता संभांलेगी।

उप मुख्यमंत्री पर सस्पेंस बरकरार

भाजपा विधायक दल की बैठक में उप मुख्यमंत्री को लेकर घोषणा नहीं की गई है। वर्ष 2017 में विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद योगी आदित्यनाथ ने दो उप मुख्यमंत्री नियुक्त करने का प्रस्ताव रखा था। उसके बाद केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा को उप मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया था। बृहस्पतिवार को बैठक में उप मुख्यमंत्री की घोषणा को लेकर कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन पार्टी ने सस्पेंस बरकरार रखा है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईडी bhartiyavaninews@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram