ऋषभ एकेडमी ने जीती जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता, मेरठ हॉस्टल को 19 रन से हराया

ऋषभ एकेडमी ने जीती जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता, मेरठ हॉस्टल को 19 रन से हराया

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में गुरुवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में ऋषभ एकेडमी पब्लिक स्कूल ने मेरठ हॉस्टल को 19 रन से हराकर जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया।

ऋषभ एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 140 रन बनाए। टीम की ओर से मनीष ने 28, रोनित ने 25 और मोहित ने 22 रन का योगदान दिया। जवाब में मेरठ हॉस्टल की टीम 17.1 ओवर में 121 रन पर ऑल आउट हो गई।

ऋषभ की ओर से गेंदबाज़ी में सनी, शिवांश और प्रियांशु ने दो-दो विकेट लिए। वहीं मेरठ हॉस्टल की ओर से मवीश और कुणाल ने तीन-तीन विकेट झटके, सिद्धार्थ और कार्तिक को दो-दो विकेट मिले।

मैन ऑफ द मैच कुणाल को चुना गया, जबकि सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार अजय को मिला।

मैच का उद्घाटन प्रधानाचार्य डॉ. कर्मेंद्र सिंह ने किया। समापन समारोह में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव और उप क्रीड़ा अधिकारी अब्दुल अहद ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अतहर अली, इंद्रजीत सिंह सलवान, करन सिंह, ललित पंत, कुलविंदर और खालिद खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram