Murder: बुलंदशहर में बदमाशों ने की फौजी की हत्या
- मौत से पहले बताया कातिल का नाम
- इकलौता बेटा था, 2 साल पहले हुई थी शादी
बुलंदशहर। बुलंदशहर में बीती रात घर के पास दुकान पर खड़े आर्मी जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जब तक जवान कुछ समझ पाता, बदमाशों ने गोली मार दी। वारदात के बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। लोगों ने घरवालों को इसकी सूचना दी। घरवाले उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मरने से पहले जवान ने घरवालों को कातिल का नाम बताया।
जानकारी के मुताबिक गौरव सिंह (25) 13 दिन पहले छुट्टी मनाने घर आए थे। उनकी कोलकाता में 2 राजरिफ्ट बटालियन में उनकी तैनाती थी। बताया जा रहा है कि पैसे के लेनदेन में जवान की हत्या हुई। घटना खुर्जा जंक्शन के विमला नगर में बीती देर रात हुई। गौरव की 2 साल पहले शादी हुई थी। उनकी पत्नी का नाम संगम है। विमला नगर कॉलोनी निवासी सत्यवीर ने बताया कि बेटा छुट्टी पर घर आया था।
बताया कि बेटे से मोहल्ले के बाबूलाल ने 1.20 लाख रुपए उधार लिए थे। 2 दिन पहले ही बेटे ने उससे अपना पैसा मांगा, तो वह भड़क गया। उसकी बेटे से फोन पर हॉट-टॉक हुई थी। इसके बाद बाबूलाल ने साथी के साथ मिलकर बेटे की हत्या की। आसपास के लोगों ने हमें सूचना दी। हम लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। देखा तो बेटा जमीन पर गिरा था। गोली कमर के पार हो गई थी। बेटे कैलाश अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत से पहले बेटे ने बाबूलाल का नाम बताया।
पिता ने बताया कि उनके एक बेटा गौरव और बेटी गुड़िया है। दोनों की शादी 2 साल पहले कर दी थी। गौरव घर का इकलौता बेटा था। खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी सुमित मलिक ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
पिता की शिकायत के आधार पर बाबूलाल समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review